रामायण फिल्म में टीवी के महादेव मोहित रैना की एंट्री 
मनोरंजन

रामायण फिल्म में टीवी के महादेव मोहित रैना की एंट्री, निभाएंगे भगवान शिव का किरदार

रामायण में अब टीवी के महादेव यानी मोहित रैना की एंट्री हो गई है। मोहित रैना भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। वहीं किरदार जिसने उन्हें 'देवों के देव महादेव' से घर-घर में प्रसिद्ध किया था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की मोस्ट वेटेड फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बड़े बजट और विशाल स्टारकास्ट के साथ बन रही इस पौराणिक फिल्म में अब एक और दमदार नाम जुड़ गया है। टीवी के लोकप्रिय महादेव यानी मोहित रैना अब रामायण में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मोहित रैना को टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ से भारी लोकप्रियता मिली थी।

मोहित रैना एक बार फिर भगवान शिव के किरदार में वापसी करने जा रहे हैं। इस बार बड़े पर्दे पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण में मोहित को भगवान शिव के किरदार के लिए कास्ट कर लिया गया है। हालांकि अभी तक निर्माता या अभिनेता की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रामायण को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग 2026 की दीवाली पर और दूसरा 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसका निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। खास बात यह है कि रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता यश फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। रामायण में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभाएंगे। माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभाएंगी। सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे। मंदोदरी की भूमिका काजल अग्रवाल निभाएंगी।

रामायण की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ग्रैंड विजुअल्स, मजबूत कहानी और शानदार कलाकारों के साथ यह फिल्म भारतीय पौराणिक सिनेमा को एक नया आयाम देने की तैयारी में है। अब मोहित रैना की संभावित एंट्री ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक, ‘महादेव’ के रूप में मोहित रैना का व्यक्तित्व एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाला है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा