तृष्णा कृष्णन और विजय थलपति (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Thalapathy Vijay संग डेटिंग की अफवाहों पर Trisha Krishnan ने तोड़ी चुप्पी, जानें शादी पर क्या बोल गईं एक्ट्रेस?

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को आज हर कोई जानता है। उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने थलपति विजय संग डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार रिएक्ट किया। साथ ही उन्होंने शादी पर खुलकर बात की।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: तृषा कृष्णन साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी अभिनय से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। लेकिन पिछले काफी लंबे वक्त से ये खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस थलपति विजय को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब चल रही चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस ने शादी को लेकर बात की।

दरअसल, हाल ही में एक प्रेस मीट में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर की। इस दौरान त्रिशा ने अपने को-एक्टर कमल हासन और सिलंबरासन टीआर के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और शादी को लेकर भी कई बाते बोलीं। हालांकि, तृषा बहुत जल्द मणिरत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' में दिखाई देने वाली हैं और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जब बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि वह शादी के कॉन्सेप्ट में विश्वास नहीं करती हैं और अपने जीवन से संतुष्ट हैं, चाहे वह शादीशुदा हों या नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि "मैं शादी में विश्वास नहीं रखती, लेकिन अगर ऐसा होता है तो सही है।" दूसरी तरफ, इसी बात पर कमल हासन ने भी कहा कि  "ये 10-15 साल पहले की बात है। जब एमपी ब्रिटास मेरे काफी अच्छे दोस्त हुआ करते हैं। उन्होंने कॉलेज के छात्रों के सामने मुझसे पूछा कि आप एक अच्छे ब्राह्मण फैमली से हैं और आपने दो बार मैरिज कैसे की? मैंने कहा कि अच्छे परिवार से होने का शादी से क्या मतलब है? उन्होंने कहा नहीं, लेकिन आप भगवान राम की पूजा करते हैं और इसलिए वैसे ही जीते हैं जैसे वो जिया करते थे।"

इस बात को क्लियर करते हुए उन्होंने आगे कहा कि "सबसे पहले, मैं किसी भगवान की पूजा नहीं करता हूं। लेकिन मैं राम के मार्ग पर नहीं चलता;  बल्कि शायद मैं उनके पिता दशरथ के रास्ते पर चलता हूं। क्योंकि उनकी तीन पत्नियां हैं।"

आपको बता दें, तृषा और थलपति विजय के बारे में पिछले कुछ समय से डेटिंग की अफवाह है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक सार्वजनिक रूप से इस बात ना स्वीकार किया है और ना ही इनकार किया है। हालांकि, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल