टाइगर श्रॉफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों आरोपी मुंबई पहुंचे, मेडिकल के बाद आज कोर्ट में पेशी, अब तक 7 की हुई गिरफ्तारी

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को राजस्थान से मुंबई लाकर मेडिकल जांच कराई गई है। इस बड़ी घटना की गहराई से जांच की जा रही है।

यति सिंह

Highlights

  • कोटा से मुंबई लाए गए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी।

  • GT अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद पुलिस कार्यालय ले जाया गया।

  • दिल्ली पुलिस ने 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

  • मामले में अब तक कुल 7 गिरफ्तारियों की खबर सामने आई है।

Tiger Shroff Firing Accused: हिन्दी सिनेमा के पॉपुलर एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से ही देश भर के फैंस और आम लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस प्रशासन इस मामले की तह तक जाने के लिए लगातार दबिश दे रहा है और कड़े कदम उठा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे राज्य से मुंबई लाया गया है, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी मेडिकल जांच पूरी कराई गई है।

एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के ऑफिस पहुंचे आरोपी

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। हाल ही में पुलिस जिन आरोपियों को राजस्थान से पकड़कर लाई थी, उन्हें सुबह-सुबह चार बजे एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के दफ्तर में लाया गया। दफ्तर लाने से पहले सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस का पूरा काफिला उन्हें लेकर सीधा जीटी अस्पताल पहुंचा था। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका मेडिकल चेकअप कराया गया, ताकि कानूनी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए।

कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल चेकअप

कानूनी जानकारों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला अभी भी जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस खतरनाक साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मेडिकल चेकअप पूरा होने के बाद इन सभी आरोपियों को आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि सुनवाई और पेशी के समय किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

अन्य राज्यों से भी हुई कई और गिरफ्तारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार सिर्फ एक जगह से नहीं जुड़े हैं, बल्कि इसकी पहुंच कई बाकी राज्यों तक भी फैली हुई है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 और लोगों को धर दबोचा है। पकड़े गए इन नए आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले 2 लड़के और उत्तर प्रदेश से 2 लड़कियां शामिल हैं। पुलिस का ये ज्वांट ऑपरेशन इस बात की ओर इशारा करती है कि इस साजिश के दायरे में कई अन्य चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।

फुटबॉल ग्राउंड से लौटते वक्त हुई फायरिंग

यह पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी रोज की एक्टिविटी के बाद एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। शाम के करीब 7 बजे जब वह अपनी कार से अपने घर की तरफ लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

राहत की बात यह रही कि इस भयानक हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए और उनकी जान सुरक्षित बच गई, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिसे फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया था।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?