Highlights
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में कथित रेकी को लेकर नए खुलासे हुए।
आरोपी के रैपिडो राइडर बनकर रेकी करने की बात कही जा रही है।
मामले में बिश्नोई गैंग के कथित शूटर का नाम सामने आया है।
Tiger Shroff Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में की जांच कर रही मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार नए सुराग तलाशने में जुटी हुई हैं। शुरुआती दौर जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि यह हमला कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक बेहद गहरी और खतरनाक साजिश छिपी हुई थी। अपराधियों ने इस वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया था, जिसके खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
पुलिस की पूछताछ और तकनीकी सर्विलांस में पता चला है कि इस खौफनाक साजिश में शामिल एक मुख्य शूटर अपनी पहचान छिपाने के लिए एक अलग ही तरकीब अपना रहा था। आरोपी ने किसी को भी शक के दायरे में न आने देने के लिए एक आम रैपिडो राइडर की तरह काम करना शुरू किया था।
इसका सहारा लेकर उसने मुंबई के पॉश और बिजी इलाकों जैसे जुहू और गोरेगांव की गलियों में लगातार चक्कर काटे। लगभग 1 साल तक इन इलाकों में घूम-घूमकर एक्टर के आने-जाने के रास्तों और उनकी दिनचर्या की पूरी जानकारी जुटाई गई। अपराधी इतनी चालाकी से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे कि स्थानीय लोगों या सुरक्षा कर्मियों को उन पर कभी शक नहीं हुआ।
टाइगर श्रॉफ पर हमले के फौरन बाद जब पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, तो इस प्लानिंग की परतें खुलने लगीं। कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गई थीं, जिससे यह साबित हो गया कि हमलावर लंबे समय से इस इलाके की रेकी कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल लोकेशन और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर आरोपियों के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करना शुरू कर दिया है। इस खुलासे के बाद यह भी साफ हो गया है कि अपराधी तकनीक और आम आदमी की आड़ लेकर किस हद तक सेफ एरियाकी रेकी करने में कामयाब हो रहे थे।
इस गंभीर घटना के सामने आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है। मुंबई पुलिस अब न केवल इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, बल्कि उनके पूरे गैंग और मददगारों की कुंडली भी खंगाल रही है।
अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में जल्द ही कुछ और अहम गिरफ्तारियां हो सकती हैं, जिससे इस क्राइम नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके। बॉलीवुड में इस तरह की वारदतों ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।