मुंबई : आज पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहरों, गली और मोहल्लों में भक्तों के जयकारे और ढोल-नगाड़ों की धूम मची हैं। ऐसे में सितारें भी पीछे नहीं रहे हैं। सेलेब्स भी अपने घरों में बप्पा (Bappa) की मूर्तियां विराजमान कर रहे हैं और भक्ति में लीन हैं। बप्पा की पूजा-अर्चना के लिए मोदक से लेकर सभी चींजे भी तैयार की जा चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी हर साल की तरह इस साल भी बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति मुंबई के लालबाग गणपति से लेकर आई हैं।
इस बार अदाकारा के घर में बप्पा का आगमन सोमवार को ही हो गया, वहीं टेलीविजन एक्टर और ‘खतरों के खिलाडी 11’ के विजेता अर्जुन बिजलानी भी अपनी पत्नी नेहा के साथ बप्पा की मूर्ति घर में स्थापित कर पूजा कर रहे हैं।
एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी भी अपने घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित कर अपने फैमिली और अपने बेबी के साथ पूजा भक्ति कर रहे हैं।
बता दें कि देबिना बनर्जी इस समय प्रेगनेंसी के पल को एन्जॉय कर रही हैं। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी एक बार फिर पैरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, कपल काफी खुश हैं। हिमेश रेशमिया और सोनिका कपूर भी इस वक्त अपने घर में स्थापित गजानन की मूर्ति की पूजा में लीन हैं।
शरद केलकर भी अपनी फैमिली के साथ बप्पा की पूजा भक्ति कर रहे हैं। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी अपने घर में विराजमान बप्पा की पूजा अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ कर रही हैं। वो इस समय काफी खुश हैं।