ऋतिक रोशन के परिवार का पूरा इतिहास जानने के लिए दिख सकते हैं, द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री    
मनोरंजन

तीन पीढ़ी और रोशन परिवार, पिता के नाम को ही बना दिया सरनेम, दिलचस्प है द रोशन्स की कहानी

ऋतिक रोशन के परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें प्रेम चोपड़ा से लेकर आशा भोंसले तक ने कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। आइए जानते हैं नागरथ से कैसे रोशन पड़ गया परिवार का सरनेम।

अनिल सिंह

मुंबई: ऋतिक रोशन के परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर जारी हुआ है। इस वेब सीरीज में रोशन परिवार के इतिहास को दिखाया गया है। जिसकी शुरुआत रोशन लाल नागरथ से हुई थी। रोशन लाल बॉलीवुड के लोकप्रिय संगीतकार थे। जिन्होंने बॉलीवुड में बेहतरीन म्यूजिक दिया। रोशन लाल नागरथ को रोशन साब के नाम से जाना जाता था।

राकेश रोशन नागरथ ने जब अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की तो उन्होंने पिता के नाम को ही अपना सरनेम बना लिया और यही उनके परिवार की पहचान बन गई है। डॉक्यूमेंट्री में प्रियंका चोपड़ा से लेकर रणबीर कपूर तक और प्रेम चोपड़ा से लेकर आशा भोंसले तक सभी ने दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद एंग्री यंग मैन डॉक्यूमेंट्री की याद आपको जरूर आएगी।

द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री का ऑफिशल ट्रेलर नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। 3 मिनट 4 सेकंड के ट्रेलर में रोशन परिवार के इतिहास को दिखाया गया है। आपको बता दें कि तीन पीढ़ी से रोशन परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री में बना हुआ है। रोशन लाल नागरथ ने बॉलीवुड में संगीत से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उनके बेटे राजेश रोशन ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। जबकि राकेश रोशन एक्टिंग की दुनिया में आ गए बाद में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन और निर्माण भी किया। रोशन के पोते ऋतिक रोशन बॉलीवुड को आज बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है।

सोशल मीडिया पर इस डॉक्यूमेंट्री को देखने की बेताबी फैंस जताते हुए नजर आए हैं। कुछ लोगों ने डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर देखने के बाद इसकी तारीफ की है। तो वहीं कुछ लोगों ने डॉक्यूमेंट्री की आलोचना भी की है। एक यूजर ने लिखा है डॉक्यूमेंट्री उन्हीं की बनती है जिनके बच्चे स्टार होते हैं। कादर खान जैसे कलाकारों पर डाक्यूमेंट्री बनाने की जहमत कोई नहीं उठाता। आपको बता दे की कुछ समय पहले राइटर जोड़ी सलीम-जावेद पर डॉक्यूमेंट्री बनी थी। स्लिम खान सलमान खान के पिता हैं। उसे प्राइम वीडियो पार जारी किया गया था। जो खूब चर्चा में रही और अब रोशन परिवार पर यह डॉक्यूमेंट्री सुर्खियां बटोर रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां