सिमरत कौर रंधावा ने द दिल्ली फाइल्स में निभाया है बंगाली लड़की का किरदार  
मनोरंजन

Simratt Kaur: द दिल्ली फाइल्स में कैसा है सिमरत कौर का रोल, बंगाली लड़की का निभाया है किरदार

Simratt Kaur In The Delhi Files: विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' में सिमरत कौर रंधावा अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने बंगाली लड़की का किरदार निभाया है। जानिए इस विषय पर एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

Simratt Kaur In The Delhi Files: सिमरत कौर एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, लेकिन अब उनके साथ तीन बड़ी फिल्मों का नाम जुड़ चुका है। 'गदर 2' में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'वनवास' में नजर आई और अब सिमरत कौर कई दिग्गज कलाकारों के साथ विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उन्होंने एक बंगाली लड़की का किरदार निभाया है। इसके बारे में वह खुद बात करते हुए नजर आई हैं। नवभारत को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है।

नवभारत को दिए गए इंटरव्यू में सिमरत कौर ने बताया 'गदर 2' फिल्म के बाद उन्हें सिर्फ पाकिस्तानी लड़की के रोल ऑफर हुए, लेकिन वह अपनी अभिनय में विविधता चाहती थी।  इसलिए उन्होंने चैलेंजिंग रोल को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वनवास नाम की फिल्म में उन्होंने बनारसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया और दिल्ली फाइल्स में वह बंगाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को यह रोल भी पसंद आएगा। सिमरत कौर ने बताया कि वह अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकाल कर हर जॉनर की फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं और हर किरदार को पर्दे पर निभाना चाहती हैं।

बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं अलग-अलग जॉनर की फिल्में कर सकती हूं तो ही लोग मेरे टैलेंट को समझेंगे। बातचीत के दौरान सिमरत कौर ने यह भी बताया कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहती थी, उनके परिवार में अधिकतर लोग स्पोर्ट्स खेलते हैं। उनकी मां भी स्पोर्ट्स प्लेयर रही हैं। लेकिन मां की दिलचस्पी हमेशा से ही ड्रामा और एक्टिंग में रही और शायद यही कारण है कि एक्टिंग मुझे मां से विरासत में मिली। जब मुझे पहले फिल्म का ऑफर मिला तब मैंने इनकार कर दिया था। क्योंकि फिल्मों में काम करना आज भी हमारे यहां अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन मेरे पेरेंट्स ने मुझे एक्टिंग के क्षेत्र में आने के लिए सपोर्ट किया।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल