सनोज मिश्रा पर द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल की असिस्टेंट डायरेक्टर पूजा शर्मा ने किया था केस  
मनोरंजन

सनोज मिश्रा के खिलाफ साथ काम करने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर भी दर्ज करा चुकी है केस

सनोज मिश्रा इस समय अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक पीड़िता ने उन पर यौन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लेकिन इससे पहले भी उनके साथ काम कर चुकी पूजा शर्मा ने भी उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था।

अनिल सिंह

Sanoj Mishra And Pooja Sharma: सनोज मिश्रा इस समय कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप के चलते गिरफ्तार हुए हैं। उनके साथ काम कर चुकी पूजा शर्मा ने भी कुछ समय पहले उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। एक वीडियो में पूजा शर्मा खुद अपनी आपबीती सुन रही हैं और यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद सनोज मिश्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पब्लिश किया है। इस दौरान द डायरी ऑफ बंगाल में सनोज मिश्रा के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी पूजा शर्मा बता रही हैं कि लोगों के बहकावे में आकर पूजा शर्मा ने सनोज मिश्रा के खिलाफ एफआईआर कर दी थी। बाद में उन्होंने अपनी एफआईआर वापस ले ली है।

पूजा शर्मा वीडियो में बता रही है कि उन्होंने वसीम रिजवी नाम के शख्स के बहकावे में आकर सनोज मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। आपको बता दें कि जिस वसीम रिजवी की बात पूजा शर्मा कर रही है, दरअसल द डायरी ऑफ बंगाल फिल्म के दौरान वसीम रिजवी और सनोज मिश्रा का खूब विवाद हुआ था। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी कर चुके हैं। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर इल्जाम भी लगाया था।

कौन हैं सनोज मिश्रा सनोज मिश्रा भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर रह चुके हैं और उन्होंने कई विवादित घटनाओं पर फिल्में बनाई हैं। सनोज मिश्रा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ इलाके के रहने वाले हैं। लखनऊ के शिया पीजी कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज खत्म करने के बाद वह फिल्म में काम करने के लिए मुंबई आ गए। साल 2014 में आई भोजपुरी फिल्म 'बेताब' में उन्होंने काम किया था। द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल, गजनवी और शशांक जैसी फिल्म की कहानी वह लिख चुके हैं।

सनोज मिश्रा के काम की अगर बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म द डायरी का मणिपुर है जिसमें वह मोनालिसा को लेकर काम करने वाले हैं। मोनालिसा महाकुंभ में लोकप्रिय हुई फूल बेचने वाली वह लड़की है जिसने महाकुंभ के दौरान अपनी सादगी की वजह से लोगों का दिल जीत लिया था। सनोज मिश्रा पर यह आप भी लग चुका है कि वह मोनालिसा की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। हालांकि सनोज मिश्रा ने अपनी सफाई में यह कहा था कि वह मोनालिसा को अपनी बेटी मानते हैं।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता