भरत कांत की सड़क दुर्घटना में मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर

Bharat Kanth Road Accident Death: तेलुगु के सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से टॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यति सिंह

Bharah Kanth Death: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि एक्टर भरत कांत की कार हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ है।

यह हादसा आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र में आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास हुआ। बता दें, कि भरत कांत और जी साई त्रिलोक नेल्लोर से हैदराबाद लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात वे हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे।

कंटेनर ट्रक से टकराई कार

पुलिस अधिकारियों की जांच के अनुसार एक्टर भरत कांत कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार कंटेनर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं इस हादसे में भरत कांत और जी साई त्रिलोक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और जिससे उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में बना रहे थे पहचान

भरत कांत तेलुगु सिनेमा में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे, जबकि जी साई त्रिलोक बतौर सिनेमैटोग्राफर कई फिल्मों के साथ काम कर रहे थे। बता दें कि दोनों करीब 10 साल पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए हैदराबाद आए थे। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से उनके परिवार और करीबियों को गहरा सदमा पहुंचा है।

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु का गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी