Photo - Teaser Screen Grab  
मनोरंजन

रणबीर कपूर के बर्थडे पर मेकर्स ने जारी किया ‘एनिमल’ का टीजर, एक्टर का खूंखार लुक और दमदार एक्शन सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज, 28 सितंबर को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का दमदार टीजर भी आज यानी गुरुवार को रिलीज हो गया है। जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं है। टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के सीन से होती है। जिसमें रणबीर रश्मिका से कह रहे हैं कि मेरे पापा विश्व के सबसे अच्छे फादर हैं। आगे अनिल कपूर भी दिखाई देते हैं। जो रणबीर को थप्पड़ मारते हुए कहते हैं, “ज्योति हमने क्रिमिनल पैदा किया है।”

जिसके बाद रणबीर का खूंखार लुक भी देखने को मिल रहा है। टीजर में रणबीर कपूर दुश्मनों को धूल चटाते हुए भी नजर आ रहे हैं। टीजर में बॉबी देओल की भी झलक देखने को मिल रही है। फिल्म ‘एनिमल’ का ये 2 मिनट 26 सेकेंड का टीजर लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल अनिल कपूर कर रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार रश्मिका मंदाना निभा रही हैं। फिल्म का टीजर भूषण कुमार के टी-सीरीज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। ये टीजर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस टीजर को 1.7 मिलियन लोग देख चुके हैं। 

1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अगस्त में फिल्म ‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से क्लैश होता देख इसके रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था। फिल्म ‘एनिमल’ अब 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा

सबरीमाला मंदिर घोटाला: प्रसाद के 11 हजार लीटर घी में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार