Photo - Instagram 
मनोरंजन

तमन्ना भाटिया ने महज 15 साल की उम्र में इस फिल्म से किया था डेब्यू, मुंबई के पृथ्वी थिएटर से सीखी एक्टिंग

संदीप पांडे

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई (Mumbai) में संतोष और रजनी भाटिया के घर हुआ था। उनके पिता संतोष एक हीरे के व्यापारी हैं। 13 साल की उम्र में तमन्ना स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म करने के बाद उन्हें पहला ब्रेक मिला था। इसके बाद वो मुंबई के पृथ्वी थिएटर में एक साल तक एक्टिंग सीखी। वो फिल्म इंडस्ट्री में तमन्ना के नाम से मशहूर हैं।

वो हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस महज 15 साल की उम्र में ही साल 2005 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम करने से पहले अभिजीत सावंत एल्बम के गीत ‘लफ़्ज़ों में’ दिखाई दी। जिसके बाद उनकी पहली तमिल फिल्म ‘केडी’ है। जिसमें वो अपने मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘हैप्पी डेज़’ और तमिल फिल्म ‘कल्लोरी’ में अभिनय किया।

इसके अलावा तमन्ना कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें ‘कोन्चेम इष्टम कोन्चेम कश्तम’, ‘ऊसरवेली’, ‘राचा’, ‘तदाखा’, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’, ‘बंगाल टाइगर’, ‘ऊपिरि’, ‘अयान’, ‘पैया’, ‘सिरुथाई’, ‘वीरम’, ‘देवी’, ‘स्केच’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘बबली बाउंसर’ जैसी फिल्में शामिल है। तमन्ना फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो भी करती हैं। उन्होंने अपना एक ऑनलाइन ज्वैलरी स्टोर व्हाइट-एन-गोल्ड लॉन्च किया है। तमन्ना का मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक अपना अपार्टमेंट भी है। एक्ट्रेस के पास मंहगी गाडियों का भी कलेक्शन है।

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती