तब्बू (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

8 साल में बनी पहली फिल्म हुई फ्लॉप, फिर अजय देवगन संग चमकी किस्मत, जानें एक्ट्रेस के अनसुने किस्से

Tabu Birthday Birthday Special: 90 के दशक की एक्ट्रेस तब्बू आज भी अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही हैं और आज 54 साल की हो गई है। इस मौके पर चलिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

Tabu Career And Love Story: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और नैचुरल एक्टिंग से बॉलीवुड पर राज करने वाली तब्बू आज भी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में जन्मी तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उन्होंने बचपन से ही कैमरे के सामने रहना शुरू कर दिया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने देवानंद की फिल्म ‘हम नौजवान’ में काम किया था।

इन सबके बीच एक्ट्रेस आज यानी 4 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए हम आपको उनका फिल्मी करियर और अजय देवगन संग उनके कुछ किस्से बताते हैं...

तब्बू ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप शुरू किया था करियर

दरअसल, तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्ट्रेस 1994 में फिल्म ‘पहला पहला प्यार’ से की। हालांकि, उन्हें पहचान अजय देवगन के साथ आई फिल्म ‘विजयपथ’ से मिली। इस फिल्म ने तब्बू को स्टार बना दिया और अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। दिलचस्प बात यह है कि तब्बू को शुरुआत में बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘प्रेम’ से डेब्यू करना था, लेकिन इसे बनने में पूरे आठ साल लग गए। फिल्म रिलीज हुई तो फ्लॉप साबित हुई, लेकिन तब्बू का करियर वहीं से रफ्तार पकड़ चुका था। ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘चित्रा’, ‘चाची 420’, ‘मकबूल’, ‘चांदनी बार’, ‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

इन भाषाओं में भी दिखा चुकी हैं दम

तब्बू न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह कई भाषाओं की जानकार हैं, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उन्हें उर्दू, तेलुगु, मराठी, स्पेनिश, मलयालम और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है।

वहीं, अजय देवगन और तब्बू की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके ऑफस्क्रीन रिश्ते की भी खूब चर्चा रही। एक इंटरव्यू में तब्बू ने खुद मजाक में कहा था कि अजय देवगन की वजह से ही वह अब तक सिंगल हैं, क्योंकि वह उनके हर क्रश को भगा देते थे। आज तब्बू न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि एक लीजेंड बन चुकी हैं, बल्कि अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं। साथ ही उनके फैंस अक्सर उनकी फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान