तापसी पन्नू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Taapsee Pannu का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने की वजह से कई ब्रांड डील्स से होना पड़ा दूर

Taapsee Pannu Social Media Return: करीब एक साल तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद तापसी पन्नू ने डिजिटल दुनिया में वापसी की है। उन्होंने खुलासा किया कि लगातार ऑनलाइन रहने का दबाव उन्हें थका रहा था।

सोनाली झा

Taapsee Pannu Digital Detox: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू लगभग एक साल तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के बाद एक बार फिर डिजिटल दुनिया में लौट आई हैं। वापसी के साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से सवाल किया कि वे उनके अकाउंट पर किस तरह का कंटेंट देखना पसंद करेंगे। हालांकि, उनकी वापसी सिर्फ सोशल मीडिया एक्टिविटी तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने इस दौरान अपने अनुभवों और मनोरंजन उद्योग के बदलते स्वरूप पर भी खुलकर बात की।

एक इंटरव्यू में तापसी ने बताया कि आज के समय में कलाकारों पर हर वक्त सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का दबाव बढ़ता जा रहा है। ट्रेंड्स का हिस्सा बनना, लगातार पोस्ट करना और दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखना उन्हें मानसिक रूप से थका देने लगा था। इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया। तापसी ने कहा कि उन्होंने कभी इस फैसले का सार्वजनिक ऐलान नहीं किया था। यह पूरी तरह उनका निजी निर्णय था, ताकि वे अपनी वास्तविक जिंदगी को अधिक समय दे सकें। इसके लिए उन्होंने अपने फोन से कई सोशल मीडिया ऐप्स भी हटा दिए थे।

असल जिंदगी में मिला नया सुकून

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम कर दिया और तीन-चार दिनों में सिर्फ एक बार अपने अकाउंट्स चेक करने लगीं, तब उन्हें वास्तविक जीवन का आनंद महसूस होने लगा। उन्होंने कहा कि लोगों से सीधे जुड़ना, अपने अनुभवों को जीना और बिना हर पल रिकॉर्ड किए जीवन बिताना उन्हें अधिक अच्छा लगने लगा। तापसी का मानना है कि कलाकारों को हर समय खुद को लोगों के सामने प्रस्तुत नहीं करना चाहिए।

ब्रांड्स और सोशल मीडिया की बढ़ती निर्भरता

तापसी ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहने की वजह से उन्हें पेशेवर स्तर पर भी नुकसान उठाना पड़ा। कई बार उन्हें बताया गया कि कुछ ब्रांड्स ऐसे कलाकारों के साथ काम करना पसंद करते हैं जो सोशल मीडिया पर लगातार दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया कलाकारों की पहचान से ज्यादा एक मार्केटिंग टूल बन चुका है। ऐसे में कलाकारों पर खुद को बदलने और लगातार लोगों के सामने बने रहने का दबाव बढ़ रहा है।

जल्द इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म 'वो लड़की कहां है?' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ प्रतीक गांधी, प्रतीक बब्बर और हरलीन सेठी भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह आगामी फिल्म 'गांधारी' का भी हिस्सा हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत