तापसी पन्नू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Taapsee Pannu Fitness: जीरो फिगर की दौड़ पर तापसी पन्नू की सलाह, बोलीं- खराब फिटनेस की निशानी नहीं है बेली फैट

Taapsee Pannu Fitness Tips: तापसी पन्नू ने जीरो फिगर और फ्लैट पेट की सोच पर अपनी राय रखते हुए कहा कि महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में थोड़ा फैट होना सामान्य है। उन्होंने कहा कि हर शरीर अलग होता है।

सोनाली झा

Taapsee Pannu Zero Figure: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिटनेस और बॉडी इमेज को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय साझा की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शरीर को लेकर बनी कई धारणाएं वास्तविकता से काफी अलग होती हैं। खासतौर पर फ्लैट पेट और जीरो फिगर की चाहत को लेकर उन्होंने खुलकर बात की और बताया कि पेट के निचले हिस्से में थोड़ा फैट होना किसी भी तरह से खराब फिटनेस का संकेत नहीं है।

तापसी पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब वह भी पूरी तरह फ्लैट पेट पाने की कोशिश करती थीं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह फिट रही हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके पेट के निचले हिस्से में थोड़ा फैट बना रहता था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उन्हें समझ नहीं आता था कि लगातार मेहनत और वर्कआउट के बावजूद यह हिस्सा वैसा क्यों नहीं दिखता जैसा वह चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया था।

ज्यादा वर्कआउट भी हो सकता है नुकसानदायक

तापसी ने कहा कि बाद में उन्हें समझ आया कि शरीर को उसकी क्षमता से ज्यादा काम करने के लिए मजबूर करना सही नहीं है। उन्होंने बताया कि जब शरीर अत्यधिक दबाव महसूस करता है तो वह इसे एक खतरे के रूप में लेता है और खुद को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता है। उनके अनुसार, कई बार पेट के निचले हिस्से में दिखाई देने वाला उभार केवल फैट नहीं होता, बल्कि शरीर में पानी रुकने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। जरूरत से ज्यादा वर्कआउट इस स्थिति को और बढ़ा सकता है।

हर महिला का शरीर अलग होता है

एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि हर महिला की शारीरिक बनावट अलग होती है और किसी दो लोगों के शरीर की तुलना करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव लगातार होते रहते हैं, जिनका असर शरीर की बनावट और वजन पर भी पड़ता है। तापसी पन्नू के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली तस्वीरों से प्रभावित होकर खुद की तुलना करना गलत है। हर व्यक्ति का शरीर अपनी जरूरतों और जैविक प्रक्रियाओं के अनुसार काम करता है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल