ऋतिक रोशन और सुजैन खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कभी बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी थे ऋतिक-सुजैन, तलाक के बाद भी नहीं टूटी दोस्ती, अलग होकर भी निभाया साथ

Sussanne Khan Birthday: फेमस इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान के जन्मदिन पर जानिए उनकी और एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्मी लव स्टोरी से लेकर चौंकाने वाले तलाक तक का पूरा सफर।

यति सिंह

Highlights

  • सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने 20 दिसंबर 2000 को शादी की थी।

  • सुजैन खान और ऋतिक रोशन के दो बेटे हैं, रेहान और ऋदान।

  • दिसंबर 2013 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था।

  • साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो गया था।

Sussanne Khan and Hrithik Roshan Life Story: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर संजय खान के घर जन्मी सुजैन खान भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी किसी फिल्मी हस्ती से कम नहीं है। आज उनका जन्मदिन है और इस खास मौके पर लोग उनकी लाइफ के उन अनछुए पहलुओं को याद कर रहे हैं जो कभी सुर्खियों का हिस्सा हुआ करते थे।

उनकी और ऋतिक रोशन की जोड़ी को कभी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में गिना जाता था, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब इस रिश्ते में दूरियां आ गईं और इसने हर किसी को सकते में डाल दिया।

ट्रैफिक सिग्नल पर मिली वो पहली नजर

किसी भी खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत अक्सर बहुत ही साधारण और अनपेक्षित पलों में होती है। कुछ ऐसा ही किस्सा ऋतिक रोशन और सुजैन खान की पहली मुलाकात का भी है। एक दिन ऋतिक रोशन अपनी कार से सफर कर रहे थे और रास्ते में ट्रैफिक सिग्नल पर उनकी नजर दूसरी गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठी एक खूबसूरत लड़की पर पड़ी।

वह लड़की कोई और नहीं बल्कि सुजैन थीं, जिन्हें देखते ही एक्टर अपना दिल हार बैठे थे। इसके कुछ समय बाद जब ऋतिक की बहन की सगाई की पार्टी रखी गई, तो वहां दोबारा सुजैन का आना हुआ। इसी पार्टी में दोनों के बीच औपचारिक बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह मुलाकातें गहरे प्यार में बदल गईं।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

अनोखे अंदाज में मिला था शादी का प्रपोजल

जब ऋतिक रोशन ने सुजैन को अपने दिल की बात बताने का फैसला किया, तो उन्होंने किसी पारंपरिक अंगूठी की बजाय एक खूबसूरत बैंड के जरिए उन्हें प्रपोज किया। इस अनोखे अंदाज को सुजैन ने बिना किसी झिझक के फौरन स्वीकार कर लिया।

आखिरकार 20 दिसंबर साल 2000 को दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया और हमेशा के लिए एक हो गए। इस शादी के बाद उनके घर दो प्यारे बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें पहला बेटा साल 2006 में और दूसरा बेटा साल 2008 में इस दुनिया में आया। उनका परिवार पूरी तरह से खुशहाल नजर आ रहा था और हर कोई इस जोड़े की मिसाल देता था।

13वीं सालगिरह से दिन पहले आया तलाक का भूचाल

हंसते-खेलते परिवार में अचानक से दूरियों की दीवारें खड़ी हो गईं और इस जोड़े ने अलग होने का फैसला कर लिया। यह वह दौर था जब उनकी शादी की 13वीं सालगिरह आने वाली थी, लेकिन उससे ठीक 7 दिन पहले यानी 13 दिसंबर साल 2013 को ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने अपने रास्ते अलग करने का ऐलान कर दिया।

इस खबर ने उनके तमाम फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था क्योंकि किसी ने ऐसी उम्मीद नहीं की थी। तलाक के बाद भले ही ऋतिक रोशन और सुजैन खान कानूनी तौर पर एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन अपने दोनों बच्चों की परवरिश के लिए वे आज भी एक-दूसरे का पूरा साथ देते नजर आते हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है