सुरेश ओबेरॉय ने आवाज के दम पर बनाया था अपना करियर  
मनोरंजन

एक्टिंग नहीं आवाज के दम पर सुरेश ओबेरॉय ने बनाया था अपना करियर, ऐसा रहा फिल्मी सफर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुरेश ओबेरॉय आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुरेश ओबेरॉय का जन्म 17 दिसंबर, 1946 को बलूचिस्तान में हुआ था। एक्टर के माता का नाम करतार देवी और पिता का नाम आनंद सरूप ओबेरॉय था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुरेश ओबेरॉय आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुरेश ओबेरॉय का जन्म 17 दिसंबर, 1946 को बलूचिस्तान में हुआ था। अभिनेता के माता का नाम करतार देवी और पिता का नाम आनंद सरूप ओबेरॉय था। साल 1947 को देश विभाजन के बाद उनका परिवार भारत में आ कर बस गया। सुरेश का असली नाम ‘विशाल कुमार ओबेरॉय’ हैं।

सुरेश ओबेरॉय ने हिंदी के अलावा कई भाषाओं में दमदार अभिनय किया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता को हिंदी के अलावा पंजाबी, हिंदी, उर्दू, इंग्लिश, तेलुगु और तमिल जैसे भाषा बोलनी आती हैं। सुरेश ओबेरॉय यह बॉलीवुड का जानामाना नाम है। बॉलीवुड में सुरेश कई छोटे और बड़े रोल में दिखाई दिए लेकिन उनकी दमदार आवाज ने उन्हें अलग पहचान दी।

सुरेश की आवाज हीरो पर भारी पड़ जाती थी। अभिनेता ने रेडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सुरेश ने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और फिल्मों में भी ट्राई किया। 80 से 90 के दशक में अभिनेता ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। सुरेश ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'जीवन मुक्त' फिल्म से की थी। इसके बाद अभिनेता 'कर्तव्य', 'एक बार कहो', 'सुरक्षा' और 'खंजर' जैसी कई दमदार फिल्मों में दिखाई दिए। मेकर्स उन्हें अपने फिल्मों ने ज्यादातर पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में लेना पसंद करते थे।

एक्टर सुरेश ओबेरॉय अपने एक्टिंग करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है साल में वह 5 फिल्में करते थे। इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब सुरेश ओबेरॉय में बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। करीब 10 साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद सुरेश ओबेरॉय ने फिल्म 'मणिकर्णिका' से एक बार फिर से धमाकेदार वापसी की। इसके वो 'पेशवा बाजीराव' के किरदार में दिखाई दिए।  फिल्म जब रिलीज हुई तब दर्शकों ने उनके अभिनय की खूब तारीफ की।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी