रजनीकांत ने हिमालय में महावतार बाबाजी की गुफा में लगाया ध्यान 
मनोरंजन

रजनीकांत ने हिमालय में महावतार बाबाजी की गुफा में लगाया ध्यान, बोले- यहीं से मिलती है आत्मिक शांति

Rajinikanth in Himalayas: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी हिमालय यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। रजनीकांत ने महावतार बाबाजी की गुफा में ध्यान लगाकर आत्मिक शांति प्राप्त की।

सोनाली झा

Rajinikanth Meditated at Mahavatar Babaji Cave: भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने आध्यात्मिक जीवन के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार फिर वह अपनी हिमालय यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों रजनीकांत हिमालय की गोद में हैं, जहां उन्होंने महावतार बाबाजी की गुफा में ध्यान लगाया।

आश्रम की ओर से साझा की गई तस्वीरों में रजनीकांत ध्यान मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं। सफेद पारंपरिक परिधान में वह पूरी तरह शांत और संतुलित दिख रहे हैं। तस्वीरों में उनका साधारण रूप और गहरी आध्यात्मिक एकाग्रता देखकर फैंस दंग रह गए। श्री बाबाजी आश्रम की टीम ने अपनी एक्स टाइमलाइन पर लिखा कि सुपरस्टार रजनीकांत ने हिमालय की अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान बाबाजी गुफा के पास श्री बाबाजी आश्रम में स्वामीजी के साथ भोजन किया। इस पोस्ट पर हजारों लोग उनकी सादगी और भक्ति की प्रशंसा करते नजर आए।

रजनीकांत ने कही ये बात

रजनीकांत हमेशा से कहते आए हैं कि हिमालय उनके लिए केवल एक स्थान नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कई बार बताया कि यहां आकर उन्हें जीवन की भागदौड़ से दूर शांति मिलती है। इससे पहले, रजनीकांत ने ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम का भी दौरा किया था। वहां उन्होंने गंगा तट पर ध्यान लगाया और गंगा आरती में भाग लिया था। एक तस्वीर में वह सड़क किनारे पत्तल में सादे भोजन का आनंद लेते दिखे थे, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत लिए।

रजनीकांत की फिल्मी करियर

यात्रा के दौरान वह बद्रीनाथ धाम भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए। इस मौके पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका विशेष स्वागत किया और उन्हें तुलसी की माला और प्रसाद भेंट किया। रजनीकांत की आध्यात्मिकता उनके फिल्मी करियर में भी झलकती है। उन्होंने के. बालचंदर की फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से अभिनय की शुरुआत की थी और अब तक 160 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

रजनीकांत की पिछली फिल्म कुली

रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘कुली’ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। रजनीकांत के हिमालय दौरे की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस उन्हें लिविंग लीजेंड और साधक स्टार कहकर सम्मानित कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा एक बार फिर साबित करती है कि असली स्टारडम भीतर की शांति और विनम्रता से आता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज