सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता

Sunita Ahuja Reaction: ‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग अपने रिश्ते और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कोई हीरो पूरी तरह बेदाग नहीं होता।

सोनाली झा

Sunita Ahuja On Extra Marital Affairs: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उन्होंने कई बार शादी, रिश्तों और गोविंदा के कथित अफेयर्स पर खुलकर बात की थी। अब शो से बाहर आने के बाद भी उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, भरोसे और प्यार को लेकर अपनी राय रखी है।

सुनीता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों को निभाना आसान नहीं होता और एक अभिनेता की पत्नी बनने के लिए पत्थर जैसा दिल होना जरूरी है। एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा कि वह चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, लेकिन गोविंदा का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले 40 वर्षों से साथ हैं और इतने लंबे रिश्ते में भरोसा, प्यार और एक-दूसरे को माफ करने की भावना ने ही उन्हें मजबूत बनाए रखा है।

आखिरी सांस तक गोविंदा का साथ नहीं छोड़ूंगी

सुनीता ने कहा कि हम आज भी एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। मैंने शो में भी कहा था कि वो मेरे पति हैं और मैं आखिरी सांस तक उन्हें कभी नहीं छोड़ूंगी, चाहे वह कुछ भी करें। इतने साल तक फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ता निभाना अपने आप में बड़ी बात है। सुनीता ने अपने रिश्ते की शुरुआत को याद करते हुए बताया कि उन्हें 15 साल की उम्र में गोविंदा से प्यार हो गया था।

15 साल की उम्र में हुआ था प्यार

सुनीता ने कहा कि आज भी उनका प्यार पहले जैसा ही है। उनके मुताबिक, रिश्ते में कई बार मतभेद और गलतियां होती हैं, लेकिन अगर प्यार सच्चा हो तो इंसान माफ करके आगे बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें कई बार माफ किया है। शायद मुझसे भी गलतियां हुई होंगी। जब प्यार दिल से होता है, तो रिश्ता बचाने की कोशिश की जाती है, न कि उसे खत्म करने की।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बोलीं सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इंडस्ट्री में कोई भी अभिनेता पूरी तरह बेदाग है। उनका कहना था कि मुझे नहीं लगता कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला होगा। एक्टर्स अपना ज्यादा समय हीरोइनों के साथ बिताते हैं। ऐसे में रिश्ता इस बात पर टिका होता है कि आप अपने पार्टनर पर कितना भरोसा करते हैं।

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप