Sunita Ahuja On Govinda Affair: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 लगातार ऐसे ही अनसुने अनकहे सच का गवाह बन रहा है। इस शो में बतौर कैदी शामिल हुईं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
सुनीता ने बेहद बेबाकी से अपने और गोविंदा के रिश्ते के उस कड़वे और दर्दभरे पहलू को स्वीकार किया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। शो हाल ही के एपिसोड के दौरान जब सह-प्रतियोगी श्रेया कालरा ने सुनीता से सीधे शब्दों में उनकी शादीशुदा लाइफ को लेकर सवाल दागे, तो माहौल पूरी तरह बदल गया।
शो के दौरान श्रेया ने सुनीता आहूजा से पूछा कि क्या गोविंदा आज भी उन्हें धोखा देते हैं और क्या वे अपनी जिंदगी में किसी नए हमसफर की तलाश कर रही हैं। इस पर सुनीता ने बेहद गंभीर जवाब देते हुए कहा कि शुरुआत से ही ऐसा होता आया है, तो अब भला क्या बदला जा सकता है। सुनीता ने बताया कि गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत बड़े स्टार हैं, इसलिए उन्हें बहुत ज्यादा टोकना या कुछ भी कहना मुमकिन नहीं था।
लॉकअप 2 के हाल ही के एपिसोड के दौरान सुनीता आहूजा ने अपनी उम्र और सेहत का हवाला देते हुए कहा कि अब वे इन सब बातों को लेकर खुद को परेशान नहीं करना चाहती हैं। उनका मानना है कि अगर वे इस पड़ाव पर आकर भी अतीत की बेवफाई और धोखे को लेकर सोचती रहेंगी, तो मानसिक तनाव के कारण उनकी डायबिटीज की समस्या और ज्यादा गंभीर रूप ले लेगी।
इसी वजह से सुनीता आहुजा ने जैसी भी परिस्थितियां रहीं, उन्हें समय के साथ पूरी तरह स्वीकार कर लिया है। अब वे अपनी जिंदगी को किसी बंदिश में रखने के बजाय अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी खुशी के लिए जी रही हैं।
ये भी पढ़ें: ‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करते हुए सुनीता ने एक और दिलचस्प बात शेयर की। सुनीता आहुजा ने बताया कि वर्तमान में उनके पास दो अलग-अलग घर हैं। गोविंदा के आवास पर अक्सर मेहमानों, फैंस और काम के सिलसिले में लोगों का तांता लगा रहता है, जबकि वे खुद के लिए शांति और एकांत पसंद करती हैं।
जब लॉकअप 2 शो में उनसे भविष्य में किसी नए रिश्ते की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में इतने उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब उन्हें किसी नए साथी की तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है।