मेट्रो इन दिनों से सन ऑफ सरदार 2 तक, इस महीने 8 फिल्में हो रही रिलीज  
मनोरंजन

इंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज, सन ऑफ सरदार 2 समेत जुलाई में 8 फिल्में हो रही रिलीज

जुलाई के महीने में सिनेमा लवर को एंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज मिलने वाला है। मेट्रो इन दिनों से लेकर सन ऑफ सरदार 2 तक जुलाई के महीने में 8 फिल्में रिलीज हो रही हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: सिनेमा लवर्स के लिए जुलाई 2025 एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर पूरे महीने एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होगी। जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली 8 हिंदी फिल्मों में 7 साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जबकि एक ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम और रिलीज डेट।

जुलाई के महीने में मेट्रो इन दिनों फिल्म से खाता खुलेगा, तो वहीं सन ऑफ सरदार 2 इस महीने की रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म होगी, इसके बीच में तन्वी द ग्रेट, मालिक, आप जैसा कोई, सैयारा, आंखों की गुस्ताखियां और परम सुंदरी जैसी फिल्में रिलीज होगी।

4 जुलाई को रिलीज होगी मेट्रो इन दिनों

4 जुलाई को इस महीने की पहली फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेट्रो इन दिनों फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा प्रदर्शन होगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।

11 जुलाई को रिलीज होगी तीन फिल्में

आंखों की गुस्ताखियां और मालिक फिल्म 11 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे के आमने-सामने होगी। 11 जुलाई को यह दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म आप जैसा कोई फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आंखों की गुस्ताखियां में विक्रांत मैसी शनाया कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। तो वहीं मालिक फिल्म में राजकुमार राव हुमा कुरैशी के साथ नजर आएंगे।

18 जुलाई को रिलीज होगी 2 फिल्में

अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट और अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा 18 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे के सामने होगी। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है।

25 जुलाई को सन ऑफ सरदार और परम सुंदरी की होगी टक्कर

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी 25 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे। कौन सी फिल्म तगड़ा प्रदर्शन करेगी या आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि जुलाई के महीने में फिल्मों का क्लैश बहुत अधिक देखने को मिल रहा है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा