मनोरंजन

साउथ अदाकारा तान्या होप करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

उज्वला धारपवार

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री तान्या होप (Tanya Hope) बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। अपने अभिनय से तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दे रही हैं ।  उनकी पहली तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थडम’ के हिंदी रीमेक में एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काम कर रहे हैं। जिसकी खबर पाकर तान्या बहुत खुश है । इसपर तान्या कहती हैं कि " दर्शको के नजरिए से ये एक बहुत बड़ी सफल फिल्म थी और मैं खुश हूं कि इसका हिंदी रीमेक बन रहा हैं । मैं अपने आप को खुश किस्मत मानती हूं कि मैं इसके ओरिजनल फिल्म के मुख्य भूमिका में थी।  

वैसे तो बॉलीवुड सदियों से साउथ एक्ट्रेस के जबरदस्त अदाकारी का ऋणी रहा हैं। और अभी भी तापसी पन्नू से लेकर तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, सम्मन्था अक्केनी ,काजल अग्रवाल तमाम अभिनेत्री का बॉलीवुड पर बोलबाला हैं। और अब तान्या होप भी इसी लिस्ट में अपना नाम दर्ज करना चाहती हैं । अपने बॉलीवुड डेब्यू पर तान्या कहती हैं ," जब सही समय होगा तक अपने आप मेरा बॉलीवुड डेब्यू हो जाएगा। ”

आपको बता दे कि बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर के साउथ रीमेक में तान्या ने यामी गौतम वाला किरदार निभाया था जिसके बारे में वो कहती हैं " विभिन्न भाषाओं में भी कुछ शानदार कहानियां बनाई जा रही हैं और बड़े दर्शकों तक पहुंच रही हैं।  मैंने एक बॉलीवुड फिल्म का तमिल में रीमेक भी किया है।  वह 'विक्की डोनर' की रीमेक थी, जिसका नाम 'धरला प्रभु' था।  मैंने वह भूमिका निभाई जो यामी गौतम ने की थी।  इसलिए, मैं व्यक्तिगत रूप से मानती हूं कि अगर फिल्म अच्छी है, तो उसका रीमेक क्यों नहीं बनाया जाए है "।  (pr)

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला