सूरज बड़जात्या ने धुरंधर को लेकर कही बड़ी बात (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

सूरज बड़जात्या का धुरंधर फिल्म पर बड़ा बयान, फैमिली फिल्मों को लेकर भी कही बड़ी बात

Sooraj Barjatya On Dhurandhar: सूरज बड़जात्या का मानना है कि धुरंधर जैसी मास एंटरटेनर फिल्मों के साथ फैमिली ड्रामा की भी अपनी जगह है। उन्होंने फिल्म यह प्रेम मोल लिया की कहानी पर भी बात की।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सूरज बड़जात्या बोले- 'धुरंधर' के साथ फैमिली ड्रामा भी जरूरी

  • ये प्रेम मोल लिया में शादी के बाद ससुराल जाने की परंपरा पर सवाल

  • आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 27 नवंबर को होगी रिलीज

Sooraj Barjatya Yeh Prem Mol Liya Family Drama: हम आपके है कौन, हम साथ-साथ है और प्रेम रत्न धन पायो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले सूरज बड़जात्या जल्द ही अपनी नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे है।

हाल ही में ये प्रेम मोल लिया के प्रमोशन्स के दौरान सूरज बड़जात्या ने धुरंधर और पुष्पा जैसी मास एंटरटेनिंग फिल्मों को लेकर अपनी राय रखी। साथ ही उन्होंने फैमिली ड्रामा फिल्मों को लेकर भी बड़ी बात कही है।

धुरंधर का अलग आकर्षण

फिल्ममेकर सूरद बड़जात्या ने कहा कि धुरंधर और पुष्पा जैसी मास-एक्शन फिल्म का अपना अलग आकर्षण है, लेकिन फैमिली ड्रामा की जरुरत और ऑडियंस के बीच उनकी डिमांड हमेशा ही बनी रहेगी। अपनी अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि सिनेमा में हर तरह की कहानियों के लिए जगह होनी चाहिए।

धुरंधर के साथ फैमिली ड्रामा भी जरूरी

बुधवार को फिल्म ये प्रेम मोल लिया के ट्रेलर लॉन्च पर सूरज बड़जात्या से पूछा गया कि क्या मौजूदा दौर में फैमिली ड्रामा बनाना रिस्क भरा है, जब धुरंधर और पुष्पा जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं। इस पर उन्होंने सिनेमा की तुलना भारतीय थाली से की, जिसमें अलग-अलग स्वाद के व्यंजन होते हैं।

बड़जात्या ने कहा कि धुरंधर अपने आप में शानदार फिल्म है, लेकिन ऑडियंस कभी-कभी अलग तरह की कहानियां भी देखना चाहते हैं। उनके अनुसार, अगर धुरंधर जैसी फिल्में बन रही हैं, तो ये प्रेम मोल लिया जैसी पारिवारिक कहानियां भी होनी चाहिए। दोनों तरह के सिनेमा की अपनी डिमांड है।

शादी के बाद ससुराल जाने की परंपरा पर सवाल उठाएगी फिल्म

आयुष्मान खुराना और शरवरी की मुख्य भूमिकाओं वाली ये प्रेम मोल लिया एक नई शादीशुदा महिला की कहानी है, जो शादी के बाद पति के घर जाने के बजाय अपने माता-पिता के साथ रहने का फैसला करती है। फिल्म बदलते समय और परिवारों के बीच बदलते रिश्तों को दिखाने की कोशिश करती है।

बड़जात्या ने कहा कि फिल्म किसी पर अपनी सोच थोपने की कोशिश नहीं करती, बल्कि एक बदलती सामाजिक परिस्थिति को सामने रखती है। कहानी में एक लड़की शादी के बाद ससुराल जाकर रहने से इनकार करती है और अनुपम खेर का किरदार उसकी बात को समझता है।

आयुष्मान को ही क्यों चुना प्रेम के किरदार के लिए?

आयुष्मान खुराना को प्रेम के किरदार में कास्ट करने पर बड़जात्या ने कहा कि वह ऐसे एक्टर की तलाश में थे, जो सेंसेटिविटी के साथ सामाजिक परंपराओं पर सवाल उठा सके। जब यह विषय उनके पास आया, तो उनके दिमाग में सबसे पहले आयुष्मान का नाम आया।

उन्होंने बाला और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि आयुष्मान का अपना नजरिया है और वह उसे सहजता से पर्दे पर पेश करते हैं। बड़जात्या ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन ही उन्हें लगा कि आयुष्मान ने प्रेम के किरदार की मूल भावना को अच्छी तरह समझ लिया है।

सलमान और आयुष्मान को अपने अंदाज में निभाने दिया प्रेम

सूरज बड़जात्या ने यह भी बताया कि सलमान खान और आयुष्मान खुराना दोनों को प्रेम के किरदार को अपने-अपने तरीके से पेश करने की आजादी दी गई। उन्होंने कहा कि सलमान के साथ काम करते समय भी वह कहानी सुनाते हैं और अभिनेता को अपने अंदाज में किरदार निभाने देते हैं।

महिलाओं की बदलती प्राथमिकताओं का सम्मान जरूरी

बड़जात्या ने कहा कि उनके पारिवारिक अनुभवों ने उन्हें महिलाओं की बदलती प्राथमिकताओं को समझने का मौका दिया है। उनके परिवार में बेटा, बहू, बेटी और नाती-पोते हैं, इसलिए वह नई पीढ़ी के अनुभवों को करीब से देखते हैं।

उनका मानना है कि महिलाओं की प्राथमिकताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पुरानी पीढ़ी अपनी सोच में बदलाव नहीं लाएगी, तो नई पीढ़ी उसे बदलने के लिए मजबूर करेगी। फिल्मकारों की जिम्मेदारी है कि वे समाज में हो रहे बदलावों को अपनी कहानियों में जगह दें।

27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

ये प्रेम मोल लिया 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपने करियर और फिल्मों से जुड़ी उम्मीदों पर बात करते हुए बड़जात्या ने कहा कि अब उनका मुख्य उद्देश्य ऐसी मनोरंजक फिल्म बनाना है, जिसे दर्शक पसंद करें। उन्होंने कहा कि पहले वह अपनी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर देखने की उम्मीद रखते थे, लेकिन अब उनके लिए दर्शकों की पसंद ज्यादा मायने रखती है।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार