शरद कपूर और सोनू सूद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मुश्किल वक्त में शरद कपूर के लिए मसीहा बने सोनू सूद, मिलने पहुंचे एक्टर और मेडिकल मदद का भी किया इंतजाम

Sonu Sood Helps Sharad Kapoor: एक्टर शरद कपूर की मदद की अपील के बाद एक्टर सोनू सूद उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। सोनू सूद मुंबई में शरद कपूर से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।

यति सिंह

Highlights

  • शरद कपूर की इमोशनल अपील के बाद सोनू सूद उनसे मिलने पहुंचे।

  • सोनू सूद ने शरद कपूर की सेहत और पैर की चोट का हाल जाना।

  • इलाज के लिए मेडिकल टीम और जरूरी सप्लाई का इंतजाम किया गया।

  • शरद कपूर ने फिल्म, टीवी और ओटीटी में दोबारा काम करने की इच्छा जताई।

Sonu Sood Medical Help Sharad Kapoor: 90 के दशक के फेमस एक्टर शरद कपूर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जब उनकी एक इमोशनल अपील ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा, तो संकट की इस घड़ी में एक्टर सोनू सूद उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए।

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाले शरद कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने स्वीकार किया था कि वह पिछले कुछ सालों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, मानसिक तनाव और काम की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी लाचारी बयां करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के साथियों से काम और मदद की गुहार लगाई थी।

मुश्किल वक्त में उम्मीद की किरण बने सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद हमेशा से ही जरूरतमंदों के लिए मसीहा का किरदार निभाते आए हैं। जब उन्हें शरद कपूर की दयनीय स्थिति और उनके पैरों की गंभीर चोट के बारे में पता चला, तो वह खुद को रोक नहीं पाए। हाल ही में सोनू सूद ने पर्सनली शरद कपूर से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच लंबी बातचीत हुई। सोनू ने न केवल शरद का हालचाल जाना, बल्कि उनकी सेहत को लेकर गहरी चिंता भी जताई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दोनों के बीच एक गहरी और भावनात्मक बातचीत साफ देखा जा सकता है।

इलाज के लिए मेडिकल टीम का इंतजाम

शरद कपूर पिछले कुछ समय से फिजीकली कमजोर हो चुके हैं। बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने के दौरान उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने के लिए वॉकिंग फ्रेम का सहारा लेना पड़ रहा है। उनकी समस्या को देखते हुए सोनू सूद ने फौरन डॉक्टरों की एक टीम और जरूरी मेडिकल सप्लाई का इंतजाम किया।

शरद कपूर का बॉलीवुड का फिल्मी सफर

शरद कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी। उन्होंने 'दस्तक', 'लक्ष्य', 'एलओसी कारगिल' और 'जय हो' जैसी कई फेमस फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी। स्पेशल रूप से शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की अहम भूमिका वाली फिल्म 'जोश' में उनके द्वारा निभाया गया रोल आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है।

हालांकि पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से दूरी और तबीयत बिगड़ने के कारण वह आर्थिक और मानसिक मोर्चे पर कमजोर पड़ चुके थे। उन्होंने अपनी अपील में साफ कहा था कि उन्हें पैसों से ज्यादा काम की जरूरत है ताकि वह सम्मान के साथ अपनी लाइफ दोबारा शुरू कर सकें।

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों ने पढ़े संस्कृत श्लोक; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, विधान भवन से BKC तक किया सफर

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को SC से मिली जमानत, 2002 से अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर