सोनू कक्कड़, नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

क्या होता है सिबलिंग डिवोर्स? सोनू और नेहा कक्कड़ के रिश्ते तोड़ने पर पनपा ये शब्द, कई सितारों ने किया रिएक्ट

हाल ही में सोनू कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर भाई टोनी और बहन नेहा कक्कड़ से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया था। लेकिन उनके पोस्ट के बाद एक शब्द सिबलिंग डिवोर्स खूब वायरल हुआ, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपने शानदार गानों से सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। लेकिन इन दिनों सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। दरअसल, हाल ही में उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अपनी बहन नेहा और भाई टोनी कक्कड़ से सारे रिश्ते खत्म कर रही हैं। हालांकि, पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद ही सोनू ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर था।

लेकिन सोनू कक्कड़ के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक शब्द इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसका नाम सिबलिंग डिवोर्स है। वहीं हर कोई इस शब्द का मतलब जानने के लिए बेताब है, तो आइए जानते हैं कि सिबलिंग डिवोर्स क्या होता है।

जानें क्या होता है सिबलिंग डिवोर्स?

मालूम हो आपने पति-पत्नी के बीच डिवोर्स तो खूब सुना होगा। लेकिन अब ये भाई-बहनों के बीच तलाक भी होने लगा है और इसे सिबलिंग डिवोर्स का नाम दिया गया है। जब भाई-बहन के रिश्ते में खटास आज जाती है या वो इमोशनली खुद को एक-दूसरे से दूर कर लेते हैं तो इसे सिबलिंग डिवोर्स कहते हैं। ये एक ऐसी सिचुएशन है जो बताती है कि भाई-बहन एक-दूसरे से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं।

पोस्ट के बाद सेलेब्स ने किया रिएक्ट

वहीं अब सोनू कक्कड़ के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सितारों ने भी रिएक्ट किया है। बिग बॉस फेम शिव ठाकरे ने रिएक्शन देते हुए मीडिया से कहा कि 'बाकी डाइवोर्स तो सुने थे लेकिन ये सिबलिंग डाइवोर्स क्या होता है? मेरी मम्मी को लेकर जाओ, दोनों को थप्पड़ मारकर कहेंगे- तू उस कोने में बैठ, तू उस कोने में बैठ...नहीं बात करनी! झगड़ा नहीं करना। सिबलिंग डाइवोर्स बहुत बड़ा शब्द है और मुझे लगता है घर की चीजें घर तक रहने देते हैं और भाई-बहन हैं यार। अगर सोनू कक्कड़ को जरा भी लगा, तो नेहा कक्कड़ भागकर आएगी।'

इसके साथ ही गोविंदा की बेटी टीना ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि 'मैं बहुत ब्लेस्ड महसूस करती हूं कि मेरा एक भाई है और घर की बातें घर तक ही रहने देते हैं। भाई-बहन का रिश्ता ऐसा है जहां कट्टी-बट्टी चलती रहती है। '

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा