सोनल चौहान (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sonal Chauhan Dubai: सोनल चौहान भारत लौटने के लिए दुबई में फंसी, पीएम मोदी से मांगी मदद

Sonal Chauhan PM Modi help: सोनल चौहान इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंस गई हैं। मिसाइल हमलों के कारण उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। सोनल ने पीएम नरेंद्र मोदी से सुरक्षित भारत वापसी के लिए मदद मांगी।

सोनाली झा

Sonal Chauhan Stranded: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंस गई हैं। सुरक्षा की बढ़ती स्थिति और मिसाइल हमलों के कारण उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है, जिससे वे भारत लौटने में असमर्थ हैं। इस कठिन परिस्थिति में सोनल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

सोनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं जंग की वजह से दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है। मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गदर्शन चाहती हूं। किसी भी मदद के लिए शुक्रगुजार हूं। शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की।

दुबई एयरपोर्ट और उड़ानों पर असर

मिसाइलों के कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है, समेत कई एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। इस वजह से दुबई में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय नागरिक फंस गए हैं। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले उस समय हुए जब ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर वाशिंगटन और तेहरान के बीच लंबी बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

भारत सरकार की प्रतिक्रिया

तनाव बढ़ने के कारण क्षेत्र में सुरक्षा हालात गंभीर हो गए हैं और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिडिल ईस्ट में भारतीय मिशन नागरिकों के संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

सोनल चौहान का वर्कफ्रंट

सोनल चौहान ने 2008 में फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन लंबे समय तक पर्दे से दूर रही। आखिरी बार वह 2024 में बंगाली फिल्म 'दर्द' में नजर आईं। अब फैंस उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद है कि भारतीय सरकार जल्द ही उनके लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करेगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग