सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का मेलोडी ट्रेंड (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Melody Trend: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का मेलोडी ट्रेंड वाला मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कपल की क्यूट केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

सोनाली झा

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Melody Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इन दिनों इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ मीम और ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है और अब इस ट्रेंड में सोनाक्षी और जहीर ने भी अपनी एंट्री कर ली है। दोनों का फनी वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। फैंस कपल की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों मजेदार अंदाज में नजर आए। वीडियो में जहीर, सोनाक्षी से पूछते हैं कि क्या उन्हें पता है कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं। इस सवाल पर सोनाक्षी पहले तो कन्फ्यूज नजर आती हैं और फिर मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं कि नहीं। इसके बाद जहीर कुछ ऐसा करते हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

मेलोडी टॉफी से बनाया मजेदार ट्विस्ट

वीडियो में सोनाक्षी, जहीर से पूछती हैं कि तुम क्या पूछना चाहते हो? इस पर जहीर कहते हैं कि तुम जानना चाहती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं? सोनाक्षी तुरंत जवाब देती हैं कि नहीं, तो फिर? तभी जहीर अपनी जेब से मेलोडी टॉफी निकालते हैं और कहते हैं कि मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ। जहीर का यह जवाब सुनते ही सोनाक्षी हंस पड़ती हैं और मजाक में टॉफी उन्हीं पर फेंक देती हैं। दोनों की यह क्यूट नोकझोंक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने दोनों को सबसे क्यूट कपल बताया, तो कुछ ने उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की। फैंस का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने वायरल ट्रेंड को सिर्फ कॉपी नहीं किया, बल्कि उसमें अपना अलग और मजेदार ट्विस्ट जोड़ दिया। यही वजह है कि लोगों को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म ‘सिस्टम’ की रिलीज से पहले सामने आया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला