फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ और तुम मेरे हो (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की धीमी पड़ी शुरुआत, सोनाक्षी सिन्हा की ‘तू है मेरी किरण’ समेत इन फिल्मों का बुरा हाल

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म की शुरुआत धीमी रही है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर बाकी की रिलीज हुई नई फिल्मों का हाल भी काफी कमजोर नजर आया।

यति सिंह

Highlights

  • सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरण’ की ओपनिंग धीमी रही।

  • ‘तुम मेरे हो’ ने पहले दिन करीब 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया

  • ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का शुरुआती कलेक्शन करीब 50 लाख रुपये बताया गया।

Sonakshi Sinha Tu Hai Meri Kiran Collection Day1: शुक्रवार का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए हमेशा से एक परीक्षा की तरह होता है, जहां नए स्टार्स की किस्मत का फैसला बड़े पर्दे पर होता है। इस बार सिनेमाघरों में एक साथ कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें बड़े स्टार्स के नाम भी शामिल हैं।

दर्शकों के बीच इन फिल्मों को लेकर काफी चर्चाएं थीं। लेकिन शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि उम्मीदों और असलियत के बीच फासला काफी बड़ा रह गया है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किस फिल्म को कैसा कलेक्शन मिला है और दर्शकों ने किसे नकारा है।

फिल्म तू है मेरी किरण

सोनाक्षी सिन्हा का कमबैक भी रहा फीका

इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म तू है मेरी किरण भी शामिल है। काफी लंबे गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही सोनाक्षी के लिए यह शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों का खास सपोर्ट नहीं मिल पाया है।

खबरों के अनुसार इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 25 से 50 लाख रुपये के बीच ही कमाई की है। सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा रहना यह बताता है कि दर्शकों ने इस पारिवारिक और रोमांटिक कहानी से फिलहाल दूरी बना ली है।

फिल्म पहला प्यार दूसरी बार

रोमांटिक और बाकी फिल्मों का बुरा हाल

इसके अलावा अनुज सैनी द्वारा निर्देशित फिल्म पहला प्यार दूसरी बार भी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही है। इस फिल्म ने शुरुआती दिन में 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे साफ है कि नई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

फिल्म तुम मेरे हो

फिल्म‘तुम मेरे हो’ को नहीं मिले दर्शक

सिनेमाघरों में उतरी बाकी फिल्म भी कुछ खास बेहतर नहीं कही जा सकती है। एक्टर गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की मुख्य भूमिका वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म तुम मेरे हो ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत की है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 18 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है।

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं