सिमी ग्रेवाल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फौजी की बेटी से ग्लैमर क्वीन तक का सफर, सिमी ग्रेवाल बनीं बॉलीवुड की सबसे एलिगेंट एक्ट्रेस

Simi Garewal Birthday: सिमी ग्रेवाल आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। 17 अक्टूबर 1947 को लुधियाना में जन्मी सिमी के पिता भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे, जिससे उनका बचपन अनुशासन में बीता।

सोनाली झा

Simi Garewal Birthday Special Story: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अदाकारा सिमी ग्रेवाल आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी सादगी और स्टाइलिश अंदाज के लिए याद की जाती हैं। सिमी ग्रेवाल आज अपना 78वां जन्मदिन मनाएंगी। सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को लुधियाना में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे, जिसके चलते उनका बचपन अनुशासन और सख्ती के माहौल में बीता। हालांकि सिमी को शुरू से ही अभिनय का शौक था, लेकिन उनके परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी।

सिमी ग्रेवाल को बाद में अपनी बहन के साथ इंग्लैंड भेजा गया, जहां उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई खत्म करने के बाद सिमी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। उनकी पहली फिल्म थी ‘टार्ज़न गोज टू इंडिया' एक हॉलीवुड फिल्म, जिसे भारत में शूट किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ फिरोज खान ने काम किया।

सिमी ग्रेवाल का हॉलीवुड सफर

हॉलीवुड से शुरुआत के बाद सिमी ने हिंदी फिल्मों में अपना करियर बनाया और जल्द ही एक जाना-माना चेहरा बन गईं। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘मेरा नाम जोकर’, ‘नमक हराम’, ‘सिद्धार्थ’, ‘कर्ज’, ‘नसीब’, और ‘इंसाफ का तराजू’ शामिल हैं। खास बात यह रही कि सिमी ने हमेशा अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार चुने। वे अपनी बोल्डनेस और आत्मविश्वास के लिए मशहूर थीं। 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में उनके टॉपलेस सीन ने पूरे बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। यह सीन उस दौर के लिए बेहद साहसिक माना गया।

निर्देशन और प्रोडक्शन में भी आजमाया हाथ

अभिनय के साथ-साथ सिमी ने निर्देशन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने ‘रुखसत’ फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुराधा पटेल मुख्य भूमिका में थे। लेकिन सिमी को असली पहचान मिली उनके चर्चित टॉक शो ‘Rendezvous with Simi Garewal’ से। इस शो में उन्होंने बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक की कई बड़ी हस्तियों के दिलचस्प इंटरव्यू किए, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रतन टाटा, और लता मंगेशकर जैसे नाम शामिल हैं।

सिमी ग्रेवाल का सफर

सिमी को अपने अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। आज भले ही वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अब भी अपने विचारों और यादों के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। सिमी ग्रेवाल का सफर दिखाता है कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि ग्लोबल आइकन और ट्रेंडसेटर भी रही हैं।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा