सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अलायंस में सोहेल खान का खुलासा, बचपन में यौन उत्पीड़न का किया सामना, बोले- सालों तक किसी से नहीं कही ये बात

Sohail Khan Childhood Revelation: रिएलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान ने खुलासा किया कि बचपन में उनका यौन उत्पीड़न हुआ था, लेकिन शर्म और डर के कारण उन्होंने सालों तक किसी को नहीं बताया।

सोनाली झा

Sohail Khan Alliance Show: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान इन दिनों प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को भावुक कर दिया। सोहेल ने बताया कि बचपन में उनका यौन उत्पीड़न हुआ था और उन्होंने इस दर्द को वर्षों तक अपने परिवार से भी छिपाकर रखा।

शो के एक एपिसोड में सोहेल खान, अली गोनी, अर्सलान गोनी और रूही दोसानी रैगिंग और बुलिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सोहेल ने अपनी जिंदगी का सबसे कठिन अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में एक व्यक्ति ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। उस घटना के बाद वह लंबे समय तक मानसिक रूप से परेशान रहे, लेकिन किसी से इसका जिक्र करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

पिता सलीम खान ने दिया हिम्मत भरा संदेश

सोहेल ने बताया कि बड़े होने के बाद उन्होंने यह बात अपने पिता और मशहूर लेखक सलीम खान को बताई। उस समय उन्होंने पिता से कहा कि पहले इस बारे में बोलने में उन्हें बहुत शर्म आती थी। इस पर सलीम खान ने उन्हें समझाया कि जो कुछ हुआ उसमें उनकी कोई गलती नहीं थी और इतने साल तक चुप रहने का दोष भी उनका नहीं है। पिता की यह बात उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई और उन्होंने खुद को दोष देना छोड़ दिया।

अपने बच्चों को भी देते हैं यही सीख

सोहेल खान ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार पिता बनने की सीख दी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोनों बेटों योहान और निर्वाण से हमेशा कहते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे, बुली करे या किसी भी तरह असहज महसूस कराए तो बिना डरे तुरंत आकर उन्हें बताएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह भरोसा मिलना चाहिए कि वे बिना शर्म और डर के अपने माता-पिता से हर बात साझा कर सकते हैं।

4 जुलाई को हुई थी शो में एंट्री

बता दें कि रिएलिटी शो 'अलायंस' 16 जून से शुरू हुआ था, जबकि सोहेल खान ने 4 जुलाई को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर इसमें एंट्री ली। बाद में उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी शो का हिस्सा बनीं। सोहेल के इस भावुक खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे अनुभवों पर खुलकर बात करने से समाज में जागरूकता बढ़ती है और पीड़ितों को अपनी आवाज उठाने का हौसला मिलता है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा