दिग्गज गायिका एस जानकी का निधन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा

S Janaki Funeral: दिग्गज गायिका एस जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन होने के बाद उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक भावुक हो गए।

सोनाली झा

S Janaki Last Rites: दक्षिण भारतीय सिनेमा की महान पार्श्व गायिका एस जानकी को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 88 वर्ष की उम्र में 11 जुलाई को उनके निधन के बाद 12 जुलाई को मैसूर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक, कलाकार और शुभचिंतक पहुंचे। माहौल बेहद भावुक रहा और कई फैंस अपनी प्रिय गायिका को अंतिम विदाई देते समय आंसू नहीं रोक पाए।

एस जानकी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के दौरान एस जानकी की पोती अप्सरा वैद्युला ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी दादी को याद किया।

पोती अप्सरा ने भावुक होकर किया याद

अप्सरा वैद्युला ने कहा कि यह केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के संगीत प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मेरी दादी सिर्फ एक महान गायिका नहीं थीं, बल्कि हमारे परिवार की सबसे प्यारी सदस्य भी थीं। उन्होंने मुझे जीवन और संगीत दोनों से जुड़ी कई बातें सिखाईं। उनकी पोती होना मेरे लिए गर्व की बात है। वह अपने गीतों के जरिए हमेशा हमारे बीच रहेंगी।

अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हुए प्रशंसक

समाचार एजेंसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि बड़ी संख्या में लोग एस जानकी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। कई प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। दशकों तक अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली इस महान गायिका को विदा करते समय हर किसी की आंखें नम थीं। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों और फिल्मी हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सदाबहार गीतों को याद किया।

48 हजार से अधिक गीतों से बनाई अमर पहचान

एस जानकी भारतीय संगीत जगत की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में गिनी जाती थीं। उन्होंने अपने लंबे करियर में 48 हजार से अधिक गीत रिकॉर्ड किए। तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, संस्कृत, ओड़िया, पंजाबी, बंगाली, उर्दू और कोंकणी समेत कई भाषाओं में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। उनके निधन के साथ भारतीय संगीत ने अपनी सबसे अनमोल आवाजों में से एक को खो दिया है।

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO