आस्था गिल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cannes 2025 में सिंगर आस्था गिल का शानदार डेब्यू, रेड कार्पेट पर दिखा ग्लैमर और भारतीय संस्कृति का संगम

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 13 मई से हो गई है। सिंगर आस्था गिल ने शुक्रवार को कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान उन्होंने बोल्ड और एलीगेंट ऑफ-शोल्डर ड्रेस में हर किसी का दिल चुरा लिया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 13 मई से दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025' का आगाज हो चुका है। इस ग्रैंड इवेंट में देश-विदेश की हसीनाओं का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं यह प्रतिष्ठित 78वां कान्स 12 दिनों तक चलेगा और इसका समापन 24 मई को होगा।

इस बीच शुक्रवार को 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भारतीय पॉप सिंगर आस्था गिल का जलवा देखने को मिला और उन्होंने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं 'डीजे वाले बाबू' और 'कमरिया' जैसे हिट गानों से सिंगर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उनके कान्स डेब्यू से फैशन सेंस और सांस्कृतिक जुड़ाव का बेहतरीन उदाहरण बना।

ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहन आस्था ने कान्स में किया डेब्यू इस प्रतिष्ठित मंच पर आस्था ने बोल्ड ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनकर ग्लैमरस का तड़का लगाया। उनके इस लुक को स्टेटमेंट नेकपीस ने और भी खास बना दिया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में आस्था का शानदार लुक देखने को मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "मैंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया और आज महसूस हुआ कि सपने सच होते हैं... कान्स 2025।"

अब फैंस ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, "हमें आप पर गर्व है," वहीं दूसरे ने कहा, "आपको नजर न लगे।" वहीं आस्था का यह ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

'मेरा सपना सच हो गया'

इसके साथ ही उनकी टीम द्वारा जारी प्रेस नोट में आस्था ने बताया, "कान के रेड कार्पेट पर चलना एक सपना सच होने जैसा था। ऐसा लगा जैसे वर्षों से संगीत, संस्कृति और रचनात्मकता से बुना गया सपना आज पूरा हो गया। मैं चाहती थी कि मेरा लुक यह दर्शाए कि मैं कौन हूं और मैं कहां से आई हूं।"

इसके अलावा, 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत पवेलियन के उद्घाटन के अवसर पर आस्था ने देशभक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा' गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। उनकी इस प्रस्तुति ने न केवल भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया बल्कि उनकी गायकी की गहराई भी उजागर की।

खास बात बता दें, आस्था गिल का यह कान्स में डेब्यू न केवल उनके करियर का अहम पल है, बल्कि यह भारतीय युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है। फैशन, संगीत और संस्कृति का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा