Photo - Instagram 
मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'VAAR' इस दिन होगा रिलीज, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी गई जानकारी

संदीप पांडे

मुंबई : मशहूर (Famous) पंजाबी (Punjabi) सिंगर (Singer) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) भले ही आज हम सबके बीच नहीं है, लेकिन वो आज भी अपने फैंस द्वारा दिल से याद किए जाते है। वहीं अब उनके चाहने वालों के लिए सिद्धू मूसेवाला को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जी हां सिंगर की हत्या के बाद अब उनका दूसरा गाना रिलीज होने जा रहा है। इस गाने का टाइटल 'Vaar' (वार) है। जिसके रिलीज के लिए भी एक खास दिन चुना गया है।

सिद्धू मूसेवाला का ये नया गाना 8 नवंबर 2022 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन रिलीज किया जाएगा। 'वार' गाना गुरुपर्व के दिन अरदास होने के बाद सुबह 10 बजे रिलीज होगा। बता दें कि इस बात की जानकारी सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर कर दिया गया है। पोस्ट में सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम लिखा है। उसके नीचे गाने का टाइटल 'वार' लिखा है। पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि हम सभी अपने अंदर ऐसे लोगों को लेकर चलते हैं। जो हमसे पहले आए थे। ड्रॉपिंग नवंबर/8 10:00 पूर्वाह्।'

बता दें कि ये गाना सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के वीर नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया था, लेकिन गाना रिलीज करने के पहले ही उनका कत्ल कर दिया गया। गौरतलब है कि सरदार हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे। जिन्होंने पठानों के विरुद्ध कई युद्धों का नेतृत्व किया और महाराजा रणजीत सिंह को जीत दिलाई। एक बार महाराजा रणजीत सिंह के साथ हरि सिंह नलवा शिकार पर गए थे। जहां उनका सामना शेर से हो गया फिर क्या हरि सिंह नलवा ने शेर के जबड़े को हाथों से ही चीर डाला था।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह दूसरा गाना है। उनका पहला गाना SYL (सतलुज-यमुना लिंक नहर) है। जिसे उनके पिता के नेतृत्व में रिलीज किया गया था। ये गाना फैंस को तो बहुत पसंद आया था, लेकिन उनके इस गाने पर पंजाब और हरियाणा के बीच काफी विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद भारत सरकार ने उनके इस गाने को बैन कर दिया था।

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल