सिद्धांत चतुर्वेदी ने बाबिल के वीडियो पर किया रिएक्ट 
मनोरंजन

कोई भी जजमेंट देने से पहले एक बार सोच लें..., बाबिल के वीडियो पर बोले सिद्धांत चतुर्वेदी

Siddhant Chaturvedi On Babil Khan: सिद्धांत चतुर्वेदी सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की खबर और बाबिल खान के वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बाबिल खान के वीडियो पर अब उन्होंने बयान जारी किया है।

अनिल सिंह

Siddhant Chaturvedi Reaction On Babil Khan: बाबिल खान के हैरान कर देने वाले वीडियो के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने रोते-बिलखते हुए एक वीडियो शेयर किया, उसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और अर्जुन कपूर का नाम लेते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को फेक और गंदा भी बताया। उसी के बाद से सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल को लेकर भी तेजी से चर्चा होने लगी। राघव जुयाल की तरफ से बयान सामने आया था और उन्होंने बताया कि बाबिल की मां से उनकी बात हुई और बाबिल की मां ने उन्हें बताया कि बाबिल खान एंग्जायटी अटैक से गुजर रहे हैं। राघव जुयाल ने कहा कि हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। वहीं अब इस मामले पर सिद्धांत चतुर्वेदी का बयान भी सामने आया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से एक संदेश जारी किया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बाबिल खान की जुड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट साझा की है। करीब एक घंटा पहले की गई पोस्ट में बाबिल खान का वीडियो है, जिसमें वह यह बता रहे हैं मुझे इतिहास लिखना है किताब नहीं। वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी पोस्ट बाबिल खान के परिवार की तरफ से जारी किया गया स्टेटमेंट है। तीसरी पोस्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा कि मैं मेरे और मेरे कॉलीग के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों पर जल्दी रिएक्ट नहीं करता। लेकिन यह मामला पर्सनल है। इसलिए मैं गॉसिप करने वाले, मीडिया पोर्टल्स और सभी लोगों से इसे रोकने की गुजारिश करता हूं। उन्होंने आगे लिखा, इस विषय को ड्रामा मत बनाइए। हम सभी यहां कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि स्क्रीन पर आप ड्रामा देख सकें। शायद वहां थोड़ी कमी रह गई होगी कि आप हमारी निजी जिंदगी में वह ढूंढने लगे हो। कोशिश जारी है हमारी तरफ से और आप भी कोशिश करें कि कोई भी जजमेंट देने से पहले एक बार सोच लें। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। जिसमें वह बाबिल खान के साथ खुशी भरा पल एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी इस समय एक नहीं बल्कि दो वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सारा तेंदुलकर के साथ उनकी डेटिंग की खबर भी सोशल मीडिया और मीडिया पर छाई हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ बाबिल खान के वीडियो में उनका नाम लोगों को हैरान कर रहा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सिद्धांत चतुर्वेदी फिलहाल अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने बाबिल खान के वीडियो पर रिएक्ट किया हो लेकिन उनका यह रिएक्शन सारा तेंदुलकर के साथ उनकी डेटिंग की खबर को लेकर भी एक चेतावनी हो सकती है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट