मनोरंजन

भगवान को लेकर आपत्तिजनक बयान देना श्वेता तिवारी को पड़ा भारी, गृहमंत्री ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

श्वेता तिवारी के इस बयान उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

उज्वला धारपवार

मुंबई: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों और दमदार एक्टिंग की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं। लेकिन अब श्वेता ने ऐसा बयान दिया है जिससे अदाकारा फैंस के निशाने पर आ गई हैं उन्होंने भोपाल में अपनी ब्रा साइज और भगवान को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल, बुधवार को श्वेता तिवारी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के अनाउंसमेंट को लेकर भोपाल पहुंची थी। जहां उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। यहां मीडिया से बात करते हुए श्वेता तिवारी का विवादित बयान देकर खलबली मचा दी। अभिनेत्री ने कहा- 'भगवान ले रहा है मेरी ब्रा का साइज'।

श्वेता तिवारी के इस बयान उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। अभिनेत्री का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स श्वेता को ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे है। अभिनेत्री के बयान से नाराज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘मैंने उनका बयान मैंने सुना है, देखा भी है। मैं उनके इस तरह के बयान कि निंदा करता हूं। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए है कि वह जल्द से जल्द इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौपे।'

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब श्वेता तिवारी किसी विवाद में फंसी नजर आई हैं। इससे पहले भी उनके पारिवारिक विवाद मीडिया में आते रहे हैं। पहले उनके पति राजा चौधरी और फिर अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ उनके विवाद मीडिया में सुर्खियां बटोर चुके हैं।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें