शिल्पा राव  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पहले दलेर मेहंदी, अब शिल्पा राव के कॉन्सर्ट में विवाद, नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर ने बयां किया दर्द

Shilpa Rao Concert Controversy: मुंबई में एक म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान फेमस सिंगर शिल्पा राव का परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दिया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख शेयर किया है।

यति सिंह

Highlights

  • मुंबई के म्यूजिकल इवेंट में शिल्पा राव की परफॉर्मेंस के दौरान माइक बंद होने को लेकर विवाद।

  • सोशल मीडिया पर इवेंट के टाइम मैनेजमेंट और कलाकारों को मिले समय पर सवाल उठे।

  • शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में उस रात को लेकर अपना दर्द शेयर किया।

  • सिंगर के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति सपोर्ट जताया।

Shilpa Rao Mic Off Controversy: हाल ही में मुंबई में हुए एक बड़े म्यूजिकल इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर संगीत प्रेमी को हैरान कर दिया। अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया के लाखों दिलों पर राज करने वाली नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर शिल्पा राव का शो उस वक्त अचानक बीच में ही बंद करना पड़ गया, जब वे अपने फैंस से रु-ब-रु थीं।

इस अप्रत्याशित घटना के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है और इस पूरी अव्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

टाइम मैनेजमेंट की कमी और परफॉर्मेंस को लेकर उठा विवाद

इस पूरे विवाद की जड़ प्रोग्राम के दौरान टाइम लिमिट का पालन न होना बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए दावों और वायरल वीडियो के अनुसार शुरुआती कलाकारों और मेहमानों ने तय समय से काफी ज्यादा वक्त ले लिया, जिसके कारण बाद के प्रोग्राम में कटौती करनी पड़ी।

इस दौरान अनु मलिक और उनकी बेटी अदा मलिक के परफॉर्मेंस भी मंच पर हुए, जिन्हें लेकर दर्शकों और वहां मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स का यह मानना था कि कुछ एक्ट्स जरूरी नहीं थे और उनके कारण मुख्य और सम्मानित कलाकारों के समय पर सीधा असर पड़ा।

शिल्पा राव

शिल्पा राव के शो में अचानक हुआ माइक बंद

स्थिति तब और ज्यादा असहज और अपमानजनक हो गई जब स्टेज पर गा रही शिल्पा राव का माइक्रोफोन अचानक बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं जब वे अपने चाहने वालों को धन्यवाद कर रही थीं, तब भी उन्हें अपनी बात पूरी नहीं करने दी गई क्योंकि अगले प्रोजेक्ट ने जल्दबाजी में स्टेज संभाल लिया था।

एक फेमस मंच पर नेशनल अवॉर्ड विनर कलाकार के साथ इस तरह का बर्ताव न केवल उनके फैंस को नागवार गुजरा, बल्कि इसने इवेंट मैनेजमेंट की लचर व्यवस्था पर भी गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा शिल्पा राव का गुस्सा

इस अप्रिय घटना के बाद शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने जज्बातों को अपने फैंस के सामने रखा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुंबई में उस रात उनके दिल का एक टुकड़ा टूट गया और इस तरह एक खूबसूरत पल का इस प्रकार छिन जाना बेहद तकलीफदेह है।

उन्होंने फैंस के अटूट प्यार की तारीफ करते हुए कहा कि जब म्यूजिक जबरन बंद कर दिया गया था, तब भी दर्शक उनका नाम पुकारते रहे और उनका वही बेइंतहा प्यार उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस घटना के बाद से उनके फैंस लगातार अपना समर्थन जता रहे हैं और इस कुप्रबंध की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं

भारत में BRICS संसदीय मंच की बैठक, 13 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन; AI से समावेशी विकास तक पर होगी चर्चा

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसी… 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताई दिल की बात

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी