शिखर धवन, सोफी शाइन, रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस से लेकर रणवीर सिंह, शिखर धवन-सोफी शाइन की शादी पर सेलेब्स ने दी खास बधाई

Shikhar Dhawan Second Marriage: शिखर धवन ने 21 फरवरी को सोफी शाइन संग दूसरी शादी रचाई और तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। विराट कोहली और रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने बधाई दी।

सोनाली झा

Ranveer Singh Congratulates: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन ने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी रचाकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। धवन ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पत्नी का स्वागत “मिसेज धवन” के रूप में किया। पोस्ट सामने आते ही बधाइयों का तांता लग गया और क्रिकेट से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के सितारों ने इस नई शुरुआत पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

धवन की पोस्ट पर सबसे पहले कमेंट करने वालों में रणवीर सिंह शामिल रहे। उन्होंने लिखा कि बधाई हो और भगवान का आशीर्वाद बना रहे भाई। क्रिकेटर विराट कोहली ने पंजाबी अंदाज में मुबारकां जट्ट जी कहकर अपने दोस्त को शुभकामनाएं दीं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में बधाई हो पाजी और भाभी जी लिखा, जबकि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने दिल की इमोजी के साथ बधाई संदेश भेजा। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी तस्वीरें साझा कर लिखा कि मेरे यार की शादी है।

शिखर धवन और सोफी शाइन का लुक

शादी समारोह में शिखर धवन क्रीम रंग की शेरवानी में बेहद शाही अंदाज में नजर आए। वहीं सोफी शाइन पारंपरिक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों के आउटफिट मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे। साझा की गई तस्वीरों में एक में दोनों साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं, दूसरी में डांस करते नजर आ रहे हैं और एक खास तस्वीर में धवन सोफी की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से सजा बैकग्राउंड इन पलों को और भी यादगार बना रहा है।

शिखर धवन की दूसरी शादी

गौरतलब है कि शिखर और सोफी ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दे दिया है। यह शिखर धवन की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने आएशा मुखर्जी से विवाह किया था, जिनसे उन्हें बेटा जोरावर है। साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। अब इस नई शुरुआत के साथ धवन के जीवन में खुशियों की वापसी हुई है और फैंस उन्हें आगे की पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं