शहनाज गिल और हनी सिंह के फैंस को मिली खुशखबरी 
मनोरंजन

हनी सिंह के साथ शहनाज गिल, 'इक कुड़ी' के रिलीज से पहले 'शीशे वाली चुन्नी' का ऐलान

हनी सिंह, शहनाज गिल को लेकर नया गाना बनाने जा रहे हैं। हनी सिंह ने गाना रिलीज होने से पहले इसका फर्स्ट लुक जारी किया है। दोनों को तस्वीर में एक साथ देख फैंस खुशी से उछल पड़े हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: शहनाज गिल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म एक कुड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह लगातार इसका प्रमोशन कर रही हैं। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है।  लेकिन उससे पहले ही शहनाज गिल के एक और प्रोजेक्ट का ऐलान हो गया है। हनी सिंह ने अपने नए गाने का टाइटल और फर्स्ट लुक जारी किया है। तस्वीर में हनी सिंह शहनाज गिल के साथ नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा हुआ है शीशे वाली चुन्नी, जनता की मांग पर, जल्द आएगा, यह एक हरियाणवी गाना होगा।

शहनाज गिल के साथ हनी सिंह का यह गाना कब रिलीज होगा और गाने में क्या कुछ होने वाला है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि हनी सिंह कमबैक करने जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस बात से काफी खुश है, क्योंकि कुछ समय पहले सिंगर और रैपर बादशाह ने हनी सिंह की वापसी पर तंज कसा था। ऐसे में इसे बादशाह की तंज पर करारा जवाब माना जा रहा है।

शहनाज गिल के फैंस के लिए भी यह खुशी की बात है, क्योंकि वह एक तरफ इक कुड़ी के रिलीजिंग की तैयारी में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनका एक और प्रोजेक्ट फैंस के सामने आ गया है। शहनाज फैंस के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। शहनाज गिल के अपकमिंग फिल्म इक कुड़ी की बात करें तो इसे अमरजीत सिंह सरोन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 13 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शहनाज गिल खुद ही इस फिल्म की प्रोड्यूसर है।

वहीं हनी सिंह के काम की अगर बात करें तो फिलहाल वह नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसमें यह दिखाया गया है कि हनी सिंह को सफलता कैसे मिली थी और उनका सब कुछ कैसे बर्बाद हुआ। हनी सिंह के नए गाने शीशे वाली चुन्नी में शहनाज गिल के अलावा हनी सिंह के साथ पंजाबी सिंगर और रैपर गिरीक अमन भी उनके साथ नजर आएंगे।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे