शत्रुघ्न सिन्हा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

वेडिंग रिसेप्शन में फैन के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का बर्ताव पड़ा भारी, वीडियो देख लोगों ने लगाई अभिनेता की क्लास

Shatrughan Sinha Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन के साथ फोटो क्लिक करवाते समय उसका हाथ नीचे करते नजर आते हैं।

सोनाली झा

Shatrughan Sinha Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म या बेटी सोनाक्षी सिन्हा की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक क्लिप के कारण हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और फिल्ममेकर शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन का है, जहां शत्रुघ्न सिन्हा पैपराजी को पोज दे रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन शत्रुघ्न सिन्हा के पास तस्वीर खिंचवाने के लिए आता है। अभिनेता बिना किसी हिचकिचाहट के उसके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए तैयार हो जाते हैं। हालांकि, फोटो खिंचवाते समय फैन कैमरे की ओर विक्ट्री साइन दिखाने लगता है। तभी शत्रुघ्न सिन्हा उसका हाथ नीचे करते हुए कहते हैं कि हाथ नीचे करो। इसके बाद फैन थोड़ा असहज नजर आता है और वहां से चला जाता है। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

यूजर्स ने जताई नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने शत्रुघ्न सिन्हा के व्यवहार को रूखा बताते हुए उनकी आलोचना की। कुछ लोगों का कहना था कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में सेलिब्रिटीज को अपने प्रशंसकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि इन उम्रदराज एक्टर्स को क्या हो गया है? अगर लोगों से मिलना पसंद नहीं है तो पब्लिक इवेंट्स में आने की क्या जरूरत है? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इतना घमंड क्यों है? फैंस ही इन सितारों को स्टार बनाते हैं।

कुछ लोगों ने फैन को भी ठहराया जिम्मेदार

हालांकि, सभी लोग शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ नहीं दिखे। कुछ यूजर्स ने फैन के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि फोटो खिंचवाते समय सेलिब्रिटी की निजी पसंद और स्पेस का भी सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी अभिनेता को जरूरत से ज्यादा महिमामंडित नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि इनके साथ फोटो खिंचवाने की जरूरत ही क्या है? ये भी आम इंसान हैं। दूसरे ने कहा कि सेलिब्रिटी सिर्फ एंटरटेनर होते हैं, उन्हें भगवान बनाने की जरूरत नहीं है।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन