शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

EX गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने यूं लुटाया था प्यार, अब फोटो देख यूजर्स ने दिए रिएक्शन

Shatrughan Sinha Post Viral: शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रीना रॉय को जन्मदिन की बधाई दी। जिसके बाद उनके पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।

स्नेहा मौर्या

Shatrughan Sinha Birthday Wished Reena Roy: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में अभिनेत्री रीना रॉय को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर विश कर एक बार फिर पुराने चर्चित अध्याय को ताजा कर दिया। अभिनेता ने रीना के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, “मेरी एक प्यारी मित्र, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक, हमेशा आकर्षक रहने वाली स्टार, एक महान इंसान, संपूर्ण व्यक्तित्व वाली #रीना रॉय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदा आशीर्वाद दें। #जन्मदिनकीशुभकामनाएं।”

दरअसल, 70 के दशक के हिंदी सिनेमा में शत्रुघ्न और रीना सिर्फ एक लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी नहीं थे। उनके बीच अफेयर के चर्चे भी फिल्मी गलियारों में अक्सर सुर्खियां बटोरते थे। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने बाद में पूनम सिन्हा से शादी की, लेकिन उनके और रीना के बीच की केमिस्ट्री आज भी फैंस के लिए यादगार है।

इसी बीच अब यूजर्स ने वायरल फोटोज पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या जोड़ी थी। वहीं दूसरे ने लिखा कि अरे वाह, आप अब तक अपने एक्स गर्लफ्रेंड का जन्मदिन नहीं भूले हो। ऐसे में उनके पोस्ट पर ढेरों सारे कमेंट आ रहे हैं।

पहली बार दोनों साथ में इस फिल्म में आए थे नजर

शत्रुघ्न और रीना ने पहली बार सुभाष घई की निर्देशित फिल्म ‘कालीचरण’ में साथ काम किया। यह फिल्म शत्रुघ्न के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई और उन्हें बड़े स्टार के रूप में स्थापित किया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई और इसके बाद उन्होंने मिलाप, संग्राम, सत श्री अकाल और चोर हो तो ऐसा जैसी कई फिल्मों में भी साथ काम किया।

शत्रुघ्न सिन्हा के मानसिक स्वास्थ्य पर था असर

शत्रुघ्न सिन्हा कई बार यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनके जीवन में हुए कुछ फैसले और रिश्तों की जटिलताएं उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती रही। उन्होंने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने जीवन में गलतियां कीं और इस लव ट्रायंगल की वजह से उन्हें मानसिक रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

फैंस ने पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

शत्रुघ्न द्वारा रीना को बर्थडे विश करने की पोस्ट को देखकर फैंस ने उनकी पुरानी फिल्मी जोड़ी और अफेयर की यादें ताजा कर दीं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और दोनों के पुराने फैंस ने कमेंट्स और प्रतिक्रियाओं के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं।

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन रिश्तों की कहानियां आज भी बॉलीवुड इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में बनी हुई हैं। इस बर्थडे विश ने न सिर्फ रीना को सम्मानित किया बल्कि 70 के दशक के फिल्मी रोमांस की याद भी दिला दी।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री