शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है

Sharvari Wagh Language: शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला का किरदार निभाने के अनुभव को शेयर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि नई भाषाएं और संस्कृतियां सीखना उन्हें रोमांचित करता है।

सोनाली झा

Sharvari Wagh Film Main Wapas Aaunga: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक पंजाबी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो उनकी वास्तविक सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से काफी अलग है। इसी वजह से उन्हें नई भाषा, लहजे और संस्कृति को गहराई से समझने का अवसर मिला। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि नई भाषाएं सीखना उनके लिए हमेशा रोमांचक रहा है।

शरवरी ने बताया कि उनका पालन-पोषण पूरी तरह मराठी माहौल में हुआ है और घर में हमेशा मराठी भाषा ही बोली जाती है। ऐसे में पंजाबी महिला का किरदार निभाना उनके लिए एक नया अनुभव था। उन्होंने कहा कि जब किसी अलग संस्कृति के किरदार को निभाने का मौका मिलता है तो सिर्फ भाषा सीखना ही काफी नहीं होता। आपको उस समाज की सोच, भावनाओं और जीवनशैली को भी समझना पड़ता है। यही चीज किसी किरदार को वास्तविक बनाती है।

शरवरी वाघ ने कही ये बात

एक्ट्रेस का मानना है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता है। उन्होंने कहा कि देश में इतनी भाषाएं और संस्कृतियां हैं कि हर नया किरदार कलाकार को कुछ नया सिखा जाता है। शरवरी ने कहा कि भाषाएं हमेशा से मुझे आकर्षित करती रही हैं। हर भाषा अपने साथ एक अलग इतिहास और भावनाएं लेकर आती है। एक अभिनेता के लिए यह सीखने की प्रक्रिया बेहद दिलचस्प होती है।

मराठी भाषा से है खास लगाव

नई भाषाओं के प्रति उत्साह के बावजूद शरवरी ने माना कि उनकी मातृभाषा मराठी उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें किसी इमोशनल सीन के लिए खुद को तैयार करना होता है, तो वह मराठी गीत सुनना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मराठी भाषा के शब्द मेरे दिल को सबसे गहराई से छूते हैं। यह मेरी पहचान है और हमेशा रहेगी।

12 जून को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भारत-विभाजन पर आधारित एक प्रेम कहानी है। फिल्म में शरवरी वाघ के साथ दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को इमोशनल रूप से जोड़ने में सफल होगी। 12 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?