Photo - Instagram  
मनोरंजन

कौन हैं नमिता थापर, जिसनें कांस 2024 के रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) चार चांद लगाएंगी।

सोनाली झा

मुंबई: फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है। ग्रैंड थिएटर लुमियेर में हुई इस ओपनिंग सेरेमनी में 74 साल की अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप को गेस्ट ऑफ ऑनर पाम डी की ओर अवार्ड से नवाजा गया। वहीं शार्क टैंक की जज नमिता थापर (Namita Thapar) ने इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया हैं।

ऑफ शोल्डर गाउन में नमिता ने बिखेरा जलवा नमिता थापर ने ऑफ शोल्डर गाउन में रेड कारपेट अपना जलवा बिखेरा। अब नमिता का रेड कारपेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ड्रेस वह खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लेवनानी फैशन डिजाइनर एलियो अबू फैसल का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना है। नमिता थापर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कांस 2024 कुछ फोटोज शेयर किए हैं।

यूजर्स का रिएक्शन नमिता के फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि वह बहुत खूबसूरत है। मैं शार्क टैंक इंडिया केवल उसके लिए देखता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप बिल्कुल शानदार दिखते हैं। आप वास्तव में उद्यमियों के बारे में रूढ़िवादि शोच को तोड़ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि महोदया, आप बहुत सुंदर हैं, लेकिन अपनी कंपनी के साथ-साथ अपने प्रबंधन में भी कुछ समय दीजिए।

कांस में दीप्ति का डेब्यू

दीप्ति सधवानी ओपनिंग सेरेमनी में अपनी फीचर फिल्म 'द सेकंड एक्ट' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थी। इस दौरान दीप्ति सधवानी गेंदे के फूल सी गाउन ड्रेस में दिखाई दीं। इस ड्रेस वह खूबसूरत और फ्रेश दिख रही थी। दीप्ति सधवानी का कांस फिल्म फेस्टिवल में पहला डेब्यू था। बता दें कि दीप्ति ने कई टीवी शोज और गानों में काम किया है।

अहम रोल अदा करेंगी कियारा आडवाणी

कान्स फिल्म महोत्सव में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसकी मेजबानी का पूरा जिम्मा वैनिटी फेयर उठाएगा। इस कार्यक्रम में दुनिया भर की 6 प्रतिभाशाली महिलाओं को एक साथ लाया जाता है, जिन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान किया होता है।

कांस में चार चांद लगाएगी ऐश्वर्या-अदिति

कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) चार चांद लगाएंगी। ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य भी शामिल हो चुकी हैं। वहीं अदिति ने साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज