शनाया कपूर को स्टेज पर रोते देख विक्रांत मैसी ने बढ़ाया हौसला  
मनोरंजन

स्टेज पर रोने लगी शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कहा कुछ ऐसा, मजे ले रहे यूजर्स

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर एक मंच पर रोते हुए नजर आई। तब विक्रांत मैसी ने उनका हौसला बढ़ाया, वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स अब मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

शनाया कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं, जल्द ही उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें लोगों ने एक्टिंग को लेकर उनकी आलोचना कर दी थी। यूजर्स ने कहा था शनाया कपूर एक्टिंग नहीं कर पा रही हैं। इसी बीच अब शनाया कपूर एक स्टेज पर रोते हुए नजर आई हैं। विक्रांत मैसी भी उनके साथ थे। विक्रांत मैसी ने उनका हौसला बढ़ाया, तो सोशल मीडिया यूजर्स मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

शनाया कपूर जल्द ही आंखों की गुस्ताखियां नाम की फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। जुलाई के महीने में यह फिल्म रिलीज हो जाएगी। फिल्म में शनाया बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी। हाल ही में दोनों कलाकार जी सिने अवार्ड में शामिल हुए। अवॉर्ड फंक्शन में शनाया की डेब्यू फिल्म का टीजर दिखाया गया, जिसे देखकर वह इमोशनल हो गई और रोते हुए नजर आई हैं।

शनाया कपूर को रोते हुए देख विक्रांत मैसी ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्होंने कहा मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हारे साथ काम करके काफी अच्छा लगा। आगे भी मैं तुम्हारे साथ फिल्मों में काम करना चाहूंगा। विक्रांत मैसी जैसे स्थापित कलाकार से इस तरह का कॉम्प्लिमेंट सुनने के बाद शनाया और भी ज्यादा भावुक हो उठी और उन्हें गले लगा लिया।

सोशल मीडिया यूजर्स अब इस वीडियो पर मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर आए कमेंट में एक यूजर ने लिखा, डेब्यू फिल्म भी एक आउटसाइडर के साथ है। दूसरे यूजर ने लिखा भाई एक्टिंग में इन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि आप उनके साथ और फिल्में करना चाहते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनकी एक्टिंग हम म्यूजिक वीडियो में देख चुके हैं उम्मीद है कि फिल्म में इन्होंने कुछ एक्टिंग की होगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच