शमिता शेट्टी के स्वतंत्रता दिवस वीडियो पर भड़के लोग 
मनोरंजन

Shamita Shetty: बंद करिए देशभक्ति का ढोंग, शमिता शेट्टी के वीडियो पर भड़के लोग

Independence day: देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर सभी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया, लेकिन शमिता शेट्टी का वीडियो वायरल हुआ, लोग उनका वीडियो देख भड़क गए।

अनिल सिंह

StartFragment

National Anthem: शमिता शेट्टी ने भी 15 अगस्त को बाकी लोगों की तरह स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। 15 अगस्त के मौके पर वह अपने बहन के बच्चे और जीजा के साथ बिल्डिंग के सोसाइटी में झंडा वंदन के वक्त नजर आई, लेकिन वीडियो में उनकी हरकत को देखकर सोशल मीडिया यूजर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या माजरा है।

इंस्टा बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शमिता शेट्टी का इंडिपेंडेंस डे वीडियो पब्लिश किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं वह शिल्पा शेट्टी के बच्चे और जीजा राज कुंद्रा के साथ सोसायटी के झंडा वंदन समारोह में मौजूद हैं। सोसाइटी में 15 अगस्त के मौके पर झंडा फहराया जा रहा है, वीडियो के बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बज रहा है। लेकिन इस राष्ट्रगान में वह चुपचाप खड़े रहने के बजाय हिलती डुलती नजर आई हैं। लोगों को उनका यही रवैया अच्छा नहीं लगा। सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी की हरकत को देखकर लोग उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आए हैं।

शमिता शेट्टी पर भड़के यूजर्स

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शमिता शेट्टी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह राष्ट्रगान के दौरान हिल-डुल रही थी, जो लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, मत करिए ऐसी देशभक्ति जहां आपको यह ना पता हो कि राष्ट्रगान का सम्मान कैसे किया जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा, बंद करिए ढोंग देशभक्ति का। एक अन्य यूजर ने सवाल पूछ लिया है शमिता शेट्टी करना क्या चाह रही हैं? कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि शमिता शेट्टी इस वीडियो की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

शमिता शेट्टी बेहतरीन प्रोजेक्ट का कर रही हैं इंतजार

शमिता शेट्टी के काम की अगर बात करें तो वह इस समय बॉलीवुड की फिल्मों से दूर हैं। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की वजह से बीते दिनों शमिता शीतय सुर्खियों में थी उनका और राकेश बापट था अफेयर चर्चा में रहा था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जो उनके चाहने वालों के लिए दुखभरी खबर थी। शमिता शेट्टी अब भी सिंगल हैं और बॉलीवुड में बेहतरीन प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं।

EndFragment

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब