बिग बॉस 18 में हुई शालिनी पासी की एंट्री 
मनोरंजन

बिग बॉस के घर में हुई शालिनी पासी की धमाकेदार एंट्री, इशारों पर नाच रहे सारे घरवाले

बिग बॉस के घर में आने वाले इस नए सदस्य का नाम शालिनी पासी है। जिन्होंने घल में बहुत ही धमाकेदार एंट्री ली जिसके बाद उन्होंने घरवालों से काम करवाने शुरू कर दिए। शालिनी सभी कंटेस्टेंट के नाक में दम करने वाली हैं।

प्रीति शर्मा

Bigg Boss 18 Updates: कर्लस टीवी के पॉपुलर रियेलिटी शो बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड की एंट्री के बाद अब एक और नए चेहरे की एंट्री हुई। जो सभी घरवालों को अपने इशारों पर नचाती हुई नजर आ रही हैं। बिग बॉस के घर में आने वाले इस नए सदस्य का नाम शालिनी पासी है। जिन्होंने घल में बहुत ही धमाकेदार एंट्री ली जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक घरवालों से काम करवाने शुरू कर दिए। आज के एपिसोड में आप देख पाएंगे कि किस तरह शालिनी सभी कंटेस्टेंट के नाक में दम करने वाली हैं।

शालिनी ने बनाया कंटेस्टेंट को गुलाम

बिग बॉस 18 के घर में गेस्ट के तौर पर एंट्री लेने वाली ऑर्ट कलेक्टर और डिजाइनर शालिनी पासी की एंट्री सुर्खियों की वजह बन गई है। बता दें कि शालिनी इन दिनों नेटफलिक्स की पॉपुलर सीरीज फैबुसल लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स की वजह से चर्चा में हैं। बिग बॉस के घर में जाते ही उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को अपना गुलाम बना लिया है और उनसे अपनी सेवा करवा रही हैं। प्रोमो में शालिनी अपनी मर्जी से घरवालों से काम कराती हैं। इस एपिसोड को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। शालिनी ने बिग बॉस में अपने सामान के साथ एंट्री ली जिसकी वजह से सभी घरवाले थोड़ा शॉक्ड हो गए। बिग बॉस ने घर को फिलहाल होटल में तब्दील कर दिया है जिसका मैनेजर रजत दलाल को बनाया गया है।  वहीं श्रुतिका और अविनाश उनके असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनके घर में आते ही सभी लोगों ने उनका वेलकम किया। इसके लिए रजत, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, सारा, अरफीन, शिल्पा, चुम दरांग और करण वीर मेहरा थे।

घरवाले उठा रहे शालिनी के नखरे

शालिनी के घर में आते ही बिग बॉस ने उनके लिए गॉर्डन एरिया में खाने का इंतजाम करवाया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं खाया। उन्होंने सारा खाना घरवालों को बांट दिया। उन्होंने बिग बॉस के घर में रात भी बिताई लेकिन मच्छर होने की वजह से उन्होंने घरवालों से मच्छरदानी की डिमांड की। जिसका इतंजाम किया गया और होटल में जिस तरह का ट्रीटमेंट दिया जाता है उस तरह घरवालों ने उन्हें रखने की कोशिश की गई। वहीं, सब घर वाले उनके नखरे उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैंस को काफी मजा आ रहा है।

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद