मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' का टीजर हुआ रिलीज, काफी डरे-सहमे नजर आए एक्टर

सुनीता पांडे

मुंबई: अजय देवगन की हॉरर फिल्म शैतान का इंतज़ार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला टीजर सामने आ गया है। शानदार वॉइसओवर के साथ शुरू हो रहा ये टीजर कुछ न बताकर भी काफी कुछ बता रहा है। इस टीजर को अजय देवगन और आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है।

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर 'शैतान' के टीजर में इस काले जादू की झलक देखने को मिल रही है। जिससे साफ हो जाता है कि इस फिल्म के केंद्र में काला जादू ही है। टीजर में ही पता चल जाता है कि ब्लैक मैजिक करने वाला ये शैतान कोई और नहीं आर माधवन ही हैं।

बता दें कि इस फिल्म के  निर्माण का ऐलान काफी पहले कर दिया गया था लेकिन इसका टाइटल काफी बाद में रिवील नहीं किया गया। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा आर माधवन और ज्योतिका जैसे साउथ स्टार लीड रोल में हैं। 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में ये फिल्म आपको सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी। अजय देवगन आखिरी बार 'भोला' में नजर आए थे जो पर्दे पर खासा कमाल नहीं कर सकी थी। आने वाले दिनों में अजय देवगन 'सिंघम 3' में भी नजर आएंगे।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?