शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शाहरुख खान ने शेयर किया BTS वीडियो, दिलजीत दोसांझ के साथ आर्यन खान की वेब सीरीज का प्रमोशन

Diljit Dosanjh Video: शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक BTS वीडियो शेयर किया है। जिसपर दिलजीत दोसांझ ने भी प्रतिक्रिया दी है और वो आर्यन खान की वेब सीरीज का प्रमोशन भी करते नजर आए।

स्नेहा मौर्या

The Bads of Bollywood Web Series: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई खास बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में शाहरुख ने एक दिल छू लेने वाला बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ नजर आए।

इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ वेब सीरीज के एक गाने ‘तेनु की पता’ की रिकॉर्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान ने दिलजीत की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने इस गाने में जान डाल दी। उन्होंने लिखा, “दिलजीत पाजी को दिल से धन्यवाद और ढेर सारी झप्पी। आप बहुत प्यारे और दयालु इंसान हैं। उम्मीद है आर्यन ने आपको ज्यादा परेशान नहीं किया होगा।”

दिलजीत दोसांझ ने दी प्रतिक्रिया

दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शाहरुख की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “सर, बहुत सारा प्यार। आर्यन बहुत प्यारे हैं। पहली बार स्टूडियो में उनसे मिलकर ऐसा लगा जैसे किसी अपने से मिल रहा हूं, जो मेरे लिए बेहद खास था।”

दिलजीत ने आगे बताया कि आर्यन खान न केवल गिटार बजा सकते हैं बल्कि गाने में भी अच्छी समझ रखते हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं गाना रिकॉर्ड कर रहा था, आर्यन हर एक नोट को ध्यान से देख रहे थे। भगवान उन्हें हमेशा खुश रखें।”

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल एक ग्रे शेड किरदार में दिखाई देंगे, जो कहानी में नया रोमांच और ट्विस्ट लेकर आएंगे। इसके अलावा मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर और मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी सीरीज में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह वेब सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की कहानी

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे की जद्दोजहद, संघर्ष और सपनों की दुनिया की सच्चाई को बेबाक तरीके से दिखाएगी। इसमें यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे इंसान अपनी चाहत को पूरा करने के लिए किस-किस तरह की मुश्किलों से गुजरता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान