ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

O Romeo Teaser: हाथ में बंदूक, चेहरे पर जुनून, ‘ओ रोमियो’ में गैंगस्टर बने शाहिद कपूर ने मचाया धमाल

Shahid Kapoor Gangster Role: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। गैंगस्टर अवतार में शाहिद का इंटेंस लुक और जबरदस्त एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

सोनाली झा

O Romeo Teaser Release: शाहिद कपूर एक बार फिर अपने इंटेंस और खूंखार अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ जैसी रोमांटिक फिल्म के बाद अब शाहिद अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ में जबरदस्त एक्शन और जुनून से भरे किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस इसे शाहिद के करियर के सबसे दमदार ट्रेलर्स में से एक बता रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत से ही शाहिद कपूर का रौद्र रूप देखने को मिलता है। हाथों में बंदूक, आंखों में गुस्सा और चेहरे पर जुनून उनका यह अवतार कहीं न कहीं ‘कबीर सिंह’ और ‘कमीने’ की याद दिलाता है। ट्रेलर में वह अकेले कई गुंडों से भिड़ते दिखते हैं और खून से लथपथ होकर भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि दर्शक इस किरदार को शाहिद के पुराने आइकॉनिक रोल्स का मिक्स वर्जन बता रहे हैं।

ओ रोमियो का ट्रेलर

फिल्म में फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ट्रेलर को और मजबूत बनाती है। खासतौर पर फरीदा जलाल का बोल्ड डायलॉग दर्शकों को चौंका देता है। ट्रेलर में वह कहती हैं कि इश्क में जो तर जाए वो रोमियो और मर जाए वो…,” जो कहानी की गंभीरता और भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। वहीं नाना पाटेकर अपने चिर-परिचित व्यंग्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में नजर आते हैं, जो फिल्म के गैंगस्टर वर्ल्ड को और धारदार बनाते हैं।

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

‘ओ रोमियो’ में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और तृप्ति डिमरी की भी झलक देखने को मिलती है। खासतौर पर तृप्ति डिमरी के साथ शाहिद की लव स्टोरी फिल्म को एक्स्ट्रा स्पाइसी बनाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म गैंग वॉर और अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर आधारित है, जिसमें प्यार और बदले की कहानी को साथ-साथ दिखाया जाएगा।

ओ रोमियो कब होगा रिलीज

फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं, जिनकी पहचान गंभीर, डार्क और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के लिए होती है। ट्रेलर देखकर साफ है कि ‘ओ रोमियो’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन, इश्क और हिंसा का गहरा संगम होने वाली है। वैलेंटाइन वीक पर 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही ‘ओ रोमियो’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता