शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शाहरुख खान के नाम नया रिकॉर्ड, वैराइटी की ग्लोबल लिस्ट में 100 सर्वश्रेष्ठ सितारों में मिला 92वां स्थान

Shah Rukh Khan Variety List: वैराइटी की 100 बेस्ट फिल्म स्टार्स की लिस्ट में शाहरुख खान 92वें स्थान पर पहुंचे हैं और यह सफलता हासिल करने वाले वे इकलौते भारतीय एक्टर हैं।

यति सिंह

Highlights

  • वैराइटी की 100 बेस्ट फिल्म स्टार की लिस्ट में शाहरुख खान को 92वां स्थान मिला।

  • इस ग्लोबल लिस्ट में जगह बनाने वाले शाहरुख खान इकलौते भारतीय एक्टर हैं।

  • मर्लिन मुनरो ने पहला, हम्फ्री बोगार्ट ने दूसरा और चार्ली चैप्लिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Variety 100 Greatest Film Stars List: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने एक बार फिर ग्लोबल मंच पर अपनी चमक बिखेर दी है। वैराइटी ने सर्वकालिक 100 महानतम फिल्म स्टार की लिस्ट जारी की है, जिसमें शाहरुख खान को 92वां स्थान मिला है। इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बनाने वाले वे इकलौते इंडियन एक्टर हैं।

विश्व के दिग्गजों के बीच शाहरुख खान की मौजूदगी

इस ग्लोबल लिस्ट में शाहरुख खान को ग्लोबल सिनेमा के कई बड़े नामों के साथ स्थान मिला है। लिस्ट में मर्लिन मुनरो, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न और टॉम क्रूज जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शाहरुख खान की फिल्मों और अंदाज के फैंस की कमी नहीं है। यही वजह है कि दुनियाभर के फेमस स्टार के बीच अपनी पहचान कायम रखते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

टॉप 5 स्थानों पर किसने जमाया कब्जा

  • पहला स्थान- मर्लिन मुनरो

  • दूसरा स्थान- हम्फ्री बोगार्ट

  • तीसरा स्थान- चार्ली चैपलिन

  • चौथा स्थान- जैक निकोलसन

  • पांचवा स्थान- कैथरीन हेपबर्न

आने वाली फिल्म किंग से जुड़ी बड़ी हलचल

शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी और इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह भी है कि इसके जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

खबरों के अनुसार शाहरुख खान फिल्म में सुहाना खान के पिता का किरदार निभा सकते हैं। कहानी में अभिषेक बच्चन के हाथों गोली लगने के बाद दीपिका पादुकोण के किरदार की मौत हो जाती है।

इसके बाद सुहाना का किरदार अपने पिता के साथ मिलकर बदला लेने के मिशन पर निकलता है। हालांकि, इस कहानी की अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इसे फिल्म का असली प्लॉट मानना जल्दबाजी होगी।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार