शाहरुख खान और करण जौहर (सोर्सः सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब ‘कुछ कुछ होता है’ के सेट पर शाहरुख खान ने करण जौहर को लगाई थी फटकार, जानें दिलचस्प किस्सा

SRK Scolded Karan Johar: ‘कुछ कुछ होता है’ के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जहां शाहरुख खान ने पहली फिल्म बना रहे करण जौहर को फटकार लगाई थी। यह खुलासा निखिल आडवाणी ने किया।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan And Karan Johar Story: शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे मजबूत और चर्चित दोस्तियों में गिनी जाती है। दोनों का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पारिवारिक भी माना जाता है। करण जौहर अक्सर कहते हैं कि शाहरुख खान उनके लिए एक मेंटर और परिवार के सदस्य की तरह हैं। यही वजह है कि करण ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत भी शाहरुख खान की फिल्म से की थी।

साल 1998 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ करण जौहर की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी, जिसने उन्हें रातोंरात बड़ा फिल्ममेकर बना दिया। हालांकि, इस फिल्म के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा हाल ही में सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान करण जौहर पर नाराज होते नजर आए थे। इस बात का खुलासा फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने किया है, जो उस समय ‘कुछ कुछ होता है’ में करण जौहर के साथ काम कर रहे थे।

निखिल आडवाणी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

निखिल आडवाणी ने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि करण जौहर अपनी पहली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे और इसी एक्साइटमेंट में उन्होंने सेट पर जरूरत से ज्यादा तैयारी कर डाली थी। निखिल के मुताबिक, पहले दिन के शूट के लिए करण ने डॉली, जिब और कई ऐसे इक्विपमेंट मंगवा लिए थे, जिनकी उस सीन में कोई खास जरूरत नहीं थी।

शाहरुख खान का ट्रैकिंग शॉट शूट

निखिल ने उस सीन को याद करते हुए बताया कि उस दिन एक ट्रैकिंग शॉट शूट किया गया था, जिसमें बच्चे डेंटिस्ट के क्लिनिक के बाहर रोते नजर आते हैं और फिर शाहरुख खान की एंट्री होती है। इस सीन में एक मजेदार डिटेल यह भी थी कि डेंटिस्ट की नेमप्लेट पर निखिल आडवाणी का नाम लिखा हुआ था, जिसे देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग खूब हंसी-मजाक कर रहे थे।

शाहरुख खान ने जताई नाराजगी

हालांकि, शूट खत्म होने के बाद माहौल अचानक बदल गया। निखिल के मुताबिक, शाहरुख खान ने शूट के बाद उन्हें और करण जौहर को अपनी वैन में बुलाया और साफ शब्दों में नाराजगी जताई। शाहरुख खान ने कहा कि बॉस, तुम लोगों को कुछ नहीं पता है। तुम्हें कुछ नहीं आता। इतनी सारी मशीनें क्यों मंगवाई गईं, जब उनकी जरूरत ही नहीं थी? इसे ठीक करो।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए