हॉरर कॉमेडी फिल्म चामुंडा को शाहरुख खान ने ठुकराया 
मनोरंजन

चलती ट्रेन में नहीं चढ़ेंगे शाहरुख खान! हॉरर कॉमेडी फिल्म चामुंडा को मारी ठोकर

दिनेश विजान की फिल्म चामुंडा का ऑफर ठुकरा कर शाहरुख खान ने मैडॉक फिल्म्स को तगड़ा झटका दिया है। शाहरुख खान ने की तरफ से जो बात सामने आई है, उससे यह पता चल रहा है कि वह चलती ट्रेन में चढ़ना नहीं चाहते हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: दिनेश विजान मैडॉक फिल्म्स के तहत शाहरुख खान को लेकर चामुंडा फिल्म प्लान कर रहे थे। कहा यह जा रहा था कि शाहरुख खान अब हॉरर कॉमेडी फिल्म चामुंडा का हिस्सा बनने वाले हैं। उन्हें ऑफर दिया गया है। 2026 में यह फिल्म रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ताजा खबर यह सामने आई है कि इस फिल्म के ऑफर को शाहरुख खान ने ठुकरा दिया है। इससे दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में जो बात सामने आई है उसे यह पता चल रहा है कि शाहरुख खान चलती ट्रेन में सवार नहीं होना चाहते हैं।

बॉलीवुड हंगामा ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि अमर कौशिक के निर्देशन में मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान शाहरुख खान और आलिया भट्ट के साथ चामुंडा फिल्म बनाना चाहते हैं। हालांकि चीजें उनके मुताबिक नहीं हुई है। एक सूत्र के हवाले से बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि शाहरुख खान पहले से बने यूनिवर्स में शामिल नहीं होना चाहते हैं। अमर कौशिक को एक नई दुनिया की शुरुआत करने की सलाह दी है। उन्होंने दोनों से कुछ नया लेकर आने को कहा है। जो पहले से बनी किसी की शैली पर आधारित ना हो। खबर के मुताबिक चामुंडा के लिए मैडॉक फिल्म्स और दिनेश विजान नए नाम की तलाश में जुट गए हैं।

मैडॉक फिल्म्स के तहत हॉरर कॉमेडी फिल्मों की अगर बात करें तो स्त्री, मुंज्या और भेड़िया जैसी कई फिल्में धमाल मचा रही है। इसी हॉरर कॉमेडी के यूनिवर्स में मैडॉक फिल्म्स शाहरुख खान को भी जोड़ना चाहते थे, लेकिन शाहरुख खान ने पहले से चल रही यूनिवर्स में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ऐसे में यह मैडॉक फिल्म्स के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। खबर के मुताबिक चामुंडा फिल्म के लिए जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की तरफ से नए चेहरे और नए नाम का ऐलान किया जाएगा।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत